फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant appeals not to bail bitcoin scam master mind

बिटक्वाइन घोटाले के मास्टरमाइंड दुष्यंत को जमानत न देने की अपील

Fri, 16 Oct 2020 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dushyant appeals not to bail  bitcoin scam master mind
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर के व्यापारियों से करोड़ों रुपये के बिटक्वाइन घोटाले में दिल्ली निवासी मास्टर माइंड दुष्यंत सभ्रवाल की जमानत याचिका पर चंडीगढ़ पुलिस ने वीरवार को अदालत में अपना जवाब दायर किया है।
याचिका का विरोध करते हुए यूटी पुलिस ने दुष्यंत सभ्रवाल को जमानत न देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पिछले दो साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ चालान भी पेश नहीं हुआ है। ऐसे में आरोपी सबूतों और गवाहों से छेड़खानी कर सकता है। दुष्यंत को सितंबर में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

वहीं, दुष्यंत की तरफ से पेश हुए वकील सिद्धार्थ ने याचिका दायर कर दलील दी थी कि दुष्यंत को फंसाया गया है। दुष्यंत का नाम एफआइआर में दर्ज नहीं है। साथ ही अब तक की जांच सीआरपीसी की धाराओं के तहत नहीं की गई है। गौरतलब है कि सेक्टर-49 निवासी गौरव की शिकायत पर वर्ष 2018 में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि उसके जरिए शहर के कई बड़े उद्योगपति ने अपना पैसा दुष्यंत के पास इन्वेस्ट किया था। उन्हें बोला गया था कि वह डेढ़ साल उन्हें तीन गुना ज्यादा रुपये मिलेंगे लेकिन जब पैसे देने का समय आया तो बिटक्वाइन की कीमत बढ़ चुकी थी। आरोपी ने तय वादे के मुताबिक पैसा नहीं दिया तो शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed