फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dunked 12th student beaten woman teacher in school

12वीं के छात्र ने नशे में महिला टीचर को पीटा, नाक पर घूंसे मारकर निकाला खून

Fri, 19 Jan 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Jan 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
dunked 12th student beaten woman teacher in school
demo pic
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-27 में वीरवार को 12वीं के एक छात्र ने शराब के नशे में महिला जेबीटी टीचर नीलम शर्मा की पिटाई कर डाली। इसके बाद छात्र स्कूल से भाग गया। इसके बाद टीचर ने स्कूल प्रबंधन को घटना से अवगत कराया तो तुरंत उनका मेडिकल कराया गया। महिला टीचर की शिकायत पर पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


टीचर ने बताया कि आरोपी छात्र स्कूल में नशा करके आया था। उसके मुंह से बदबू आने पर टीचर नीलम शर्मा ने प्रिंसिपल से उसकी शिकायत की और उसे डांट लगाई। इसके बाद आरोपी छात्र स्कूल से चला गया, लेकिन करीब एक घंटे बाद वापस स्कूल लौटा और टीचर नीलम पर हमला कर दिया। उसने टीचर को थप्पड़ और घूंसे मारे। इससे वे लहूलुहान हो गईं। नाक से खून बहने के चलते टीचर नीलम शर्मा को जीएमएसएच-16 ले जाया गया। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस को सूचित किया। घायल टीचर नीलम शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ डीडीआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। स्कूल से भागने के बाद देर रात तक सेक्टर-28 निवासी आरोपी छात्र घर नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर यूनियन में भारी रोष 
जेबीटी टीचर पर छात्र का हाथ उठाना बहुत शर्मनाक घटना है। शिक्षा विभाग और पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर हम इस घटना का विरोध करेंगे। 
- अरविंद राणा, प्रेसीडेंट, सर्व शिक्षा अभियान टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन। 

स्कूल में हुई वारदात की जानकारी मिली है। हम अपने स्तर पर छात्र पर कार्रवाई करेंगे। हमने पुलिस को जानकारी दी है।
- रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग।

टीचर की शिकायत पर डीडीआर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्र फिलहाल घर नहीं पहुंचा है। 
- जसपाल सिंह भुल्लर, सेक्टर-26 थाना एसएचओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed