फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dummy drones being used by Pakistan to dodge security agencies of India at Punjab Border

Punjab: डमी ड्रोन से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहा पाकिस्तान, दरिया के रास्ते भी तस्करी तेज

Sun, 07 Aug 2022 06:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 06:00 AM IST
सार

बीएसएफ की खुफिया टीम के मुताबिक पाक रेंजर्स और आईएसआई  की मदद से सीमा के नजदीक भारत में कई जगह पर ड्रग्स और हथियार भेजने के लिए स्मगलरों और आतंकियों को ड्रोन मुहैया कराए गए हैं।

विज्ञापन
Dummy drones being used by Pakistan to dodge security agencies of India at Punjab Border
drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब से सटे पाकिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की गतिविधियों में अचानक तेजी आ गई है। पाकिस्तान की तरफ से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए डमी ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। हेरोइन के साथ हथियारों की खेप ड्रोन के जरिए गिराई जा रही है। वहीं, दरिया के रास्ते भी तस्करी का धंधा चलाया जा रहा है। फिरोजपुर और अमृतसर के बीच कई पाक ड्रोन की एक्टिविटी मिली है। 

विज्ञापन

 
पंजाब बॉर्डर से आए हथियारों से ही जहां सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई, वहीं मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के कार्यालय पर राकेट लॉन्चर से हमला किया गया। हरियाणा में दो बार पकड़ा गया विस्फोटक पंजाब बॉर्डर के जरिये भारत में आया था, वहीं पंजाब में टिफिन बम व आरडीएक्स अभी भी हैं, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियां तलाश रही हैं।
विज्ञापन


कई बार पाकिस्तान से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए बिना ड्रग्स और हथियारों के ड्रोन भारतीय सीमा में भेजे जाते हैं। ड्रोन को देखकर सुरक्षा एजेंसियां उस जगह सक्रिय हो जाती हैं, जबकि उसी समय पाकिस्तान किसी दूसरी जगह ड्रोन के जरिये ड्रग्स और हथियार सुरक्षित तरीके से पहुंचा देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ की खुफिया टीम के मुताबिक पाक रेंजर्स और आईएसआई  की मदद से सीमा के नजदीक भारत में कई जगह पर ड्रग्स और हथियार भेजने के लिए स्मगलरों और आतंकियों को ड्रोन मुहैया कराए गए हैं। फिरोजपुर से अमृतसर और वहां से गुरदासपुर का पूरा इलाका संवेदनशील बन चुका है। पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा चीफ वधावा सिंह को हरिंदर सिंह रिंदा नया चेहरा मिल गया है, जिसके जरिये पंजाब में हथियार व ड्रग्स की तस्करी अचानक तेज हो गई है। 

पंजाब के रास्ते दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे हथियार और ड्रग्स

पंजाब सीमा का इस्तेमाल कर आईएसआई ही नहीं पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी भी हथियार व ड्रग्स भेज रहे हैं। यह ड्रग्स और हथियार दूसरे राज्यों में भी भेजी जाने लगी है, जो देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है। पंजाब के डीजीपी से लेकर सीमा सुरक्षा बल के डीजीपी और पंजाब फ्रंटियर के अधिकारी सकते में हैं। जहां मानसून के कारण रावी व ब्यास दरिया उफान पर है, वहीं ड्रोन ने मुसीबत बढ़ा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed