फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to technical fault, slip of increased salary of newly recruited constables in Chandigarh Police Department has updated

ऐसी लापरवाही: चंडीगढ़ में नए भर्ती सिपाहियों के वेतन में डेढ़ गुना इजाफा दिखा सैलरी स्लिप अपडेट, महकमे में हड़कंप  

Thu, 22 Jul 2021 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Jul 2021 10:27 AM IST
सार

पुलिस विभाग के अकाउंट ब्रांच की एक लापरवाही से जहां सिपाहियों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं पुराने कर्मचारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। 
 

विज्ञापन
Due to technical fault, slip of increased salary of newly recruited constables in Chandigarh Police Department has updated
वेबसाइट पर अपडेट हुई सैलरी स्लिप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस विभाग के अकाउंट ब्रांच की एक लापरवाही बुधवार को चर्चा का विषय बन गई। 2019 में भर्ती हुए 520 सिपाहियों के वेतन में करीब डेढ़ गुना इजाफा कर दिया गया। यही नहीं, उनकी सैलरी स्लिप चंडीगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई। इसकी भनक लगते ही महकमे में हड़कंप मच गया। उधर, सिपाही वेतनवृद्धि पर मारे खुशी के झूम उठे। लापरवाही किस स्तर पर हुई, इसकी जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, चंडीगढ़ पुलिस विभाग में महीने की 30 तारीख को मुलाजिमों को तनख्वाह मिलती है। जब कुछ मुलाजिमों ने अपनी सैलरी स्लिप चंडीगढ़ पुलिस की वेबसाइट से डाउनलोड की तो वह दंग रह गए, क्योंकि 2019 में भर्ती हुए मुलाजिमों की तनख्वाह 45 हजार की जगह 64 हजार शो हो रही थी। कुछ ही समय में इसकी चर्चा विभाग में शुरू हो गई।  आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया, उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दे डाले।
विज्ञापन



यहां हुई गलती
नए मुलाजिमों की बेसिक तनख्वाह 13 हजार 500 रुपये है, जिस पर 148 प्रतिशत प्रतिदिन वेतन भत्ता (डीए) लगाना था, लेकिन यह 21 हजार 863 रुपये लगा दिया गया। इस कारण इनकी सैलरी 64 हजार के आसपास हो गई। जबकि इतनी सैलरी एएसआई व एसआई की होती है। जब पुराने बैच के पुलिसकर्मियों को इसके बारे में पता चला तो वह भी हैरान हो गए कि आखिरकार उनसे ज्यादा सैलरी नए सिपाहियों की कैसे हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले बनी है सैलरी
हर महीने की 20 तारीख को सैलरी का हिसाब किया जाता है। जबकि 25 को सैलरी बनती है और 30 तारीख तक खाते में भेजी जाती है, लेकिन इस बार समय से पहले ही सैलरी जेनेरेट कर दी गई। वहीं, कुछ मुलाजिमों का कहना है कि टेक्निकल गलती के चलते ऐसा हुआ होगा। 

     

किसके माध्यम से यह लापरवाही हुई है, इसके बारे में जांच करने को कहा गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  - मनोज कुमार मीणा, एसपी मुख्यालय 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed