फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to Senate elections, students will benefit ... Now May not be in June, annual examinations will be given, one month revision opportunity

सीनेट चुनाव के चलते छात्रों को फायदा... अब मई नहीं जून में होंगी वार्षिक परीक्षाएं, मिलेगा एक महीने रिवीजन का मौका

Sat, 10 Apr 2021 06:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Due to Senate elections, students will benefit ... Now May not be in June, annual examinations will be given, one month revision opportunity
चंडीगढ़। सीनेट चुनाव के चलते मई में होनी वाली पीयू की वार्षिक परीक्षाएं जून में हो सकती हैं। इससे विद्यार्थियों को सीधे फायदा होगा। एक तो उनका कोर्स पूरा हो जाएगा और उन्हें पढ़ने के लिए पर्याप्त समय भी मिल जाएगा। छात्र भी चाहते हैं कि परीक्षाएं जून में हों।
विज्ञापन

पीयू की मुख्य परीक्षाएं मई व जून माह में ही होती हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बार पीयू परीक्षाएं मई में करवाने की तैयारी में थी, ताकि जल्द परिणाम जारी कर अगले शैक्षिक सत्र का संचालन जुलाई-अगस्त से किया जा सके। इस बीच हाईकोर्ट ने सीनेट चुनाव करवाने के आदेश जारी कर दिए। पीयू को आनन-फानन में सीनेट चुनाव का कार्यक्रम जारी करना पड़ा। मई में भी चुनाव होंगे और उनकी मतगणना भी। जैसे ही चुनाव होंगे तो उसके बाद सीनेट की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में मई माह लग जाएगा। जहां विद्यार्थी परीक्षा जून में होने को सही ठहरा रहे हैं, वहीं शिक्षकों का भी तर्क है वह भी कोर्स पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed