फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   due to security 32 high alert Sirens will be automatic

चंडीगढ़ में 32 हाई अलर्ट के सायरन होंगे ऑटोमेटिक

Wed, 13 Jan 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Jan 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
due to security 32 high alert Sirens will be automatic

पठानकोट हमले के बाद चंडीगढ़ प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन कमियों को दुरुस्त करने में जुट गया है।

विज्ञापन


शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे 32 हाई अलर्ट के सायरनों को ऑटोमेटिक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक ये सायरन मेनुअली ऑपरेट किए जाते थे। हालत यह होती थी कि घटना घट जाती थी और सायरन बज ही नहीं पाते। अब इसे ऑटोमेटिक सिस्टम से जोड़ा जाएगा, ताकि किसी भी खतरे को भांपते हुए लोगों को समय रहते अलर्ट किया जा सके।
विज्ञापन



खासकर आतंकी गतिविधियों में जान माल की हानि रोकी जा सके। सालों पहले किसी भी खतरे से निपटने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर 32 हाई अलर्ट सायरन लगाए गए थे, लेकिन जिस मकसद से यह लगाए गए थे वह पूरा नहीं हो पाया। हालत यह है कि शायद ही कोई आम आदमी इन सायरनों के बारे में जानता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियो से किया जाएगा जागरूक

हाई अलर्ट सिस्टम को ऑटो करने के बाद इसका प्रचार-प्रसार रेडियो के जरिए किया जाएगा। बाकायदा इसके लिए अलग-अलग आकर्षक जिंगल बनाए जाएंगे, जो एफएम रेडियो पर सुनाई देंगे। इसके लिए प्रशासन ने पिछले सप्ताह एफएम रेडियो के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग भी की है।

ऐसे करेंगे काम
यह हाई अलर्ट सायरन आपदा और आगामी खतरे की सूचना के बाद तुरंत बजेंगे। आपदा और खतरा सायरन बजने के समय पर आधारित होगा। इसका समय मिनट के हिसाब से तय होगा।

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को प्राथमिकता

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की अफवाह ने अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद डॉग स्क्वायड टीम ने चप्पा-चप्पा छान मारा। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर भी कई बार ऐसा हो चुका है। प्रशासन ऐसे व्यस्त रहने वाले स्थानों को खासकर प्राथमिकता देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed