फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to negligence in housing allocation, PGI is losing Rs 5.5 crore per year

Chandigarh News: आवास आवंटन में अनदेखी से पीजीआई को प्रतिवर्ष 5.5 करोड़ का नुकसान

Thu, 14 Aug 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Due to negligence in housing allocation, PGI is losing Rs 5.5 crore per year
चंडीगढ़। पीजीआई में आवास आवंटन में अनदेखी से हो रहे वित्तीय नुकसान को लेकर संस्थान के कर्मचारी संघ गैर संकाय ने स्वास्थ्य मंत्रालय को शिकायत कर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। शिकायत में बताया गया है कि पीजीआई परिसर समेत सेक्टर-24 में लगभग 6 वर्षों से के 322 मकान खाली पड़े हुए हैं। इसमें आवंटन न होने से संस्थान को प्रतिवर्ष 5.5 करोड़ का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के सदस्य अश्विनी कुमार मुंजाल ने शिकायत में बताया है कि कर्मचारियों को खाली पड़े आवास आवंटित न करने से जहां उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है वही लगातार संस्थान और सरकार को वित्तीय नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों को परिवहन व्यय के साथ कई दूसरे तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उनका कहना है कि पीजीआई निदेशक की अनदेखी के कारण आवास आवंटित न होने से कर्मचारियों को ठंड और बरसात में तमाम परेशानियां झेल कर ड्यूटी पर आना पड़ता है, जिससे संस्थान की कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ रहा है। तमाम प्रयास के बाद 30 जुलाई 2025 को आवास आवंटन समिति की हुई बैठक में 27 आवासों के आवंटन की अनुशंसा की गई जिसमें 12 नए आवंटियों को और 15 आवास परिवर्तन के रूप में आवंटित किए गए। अभी सैकड़ों आवास खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed