फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Due to lack of proper treatment Rambilas Sharma admitted to PGI

सरकारी सिस्टम का इलाज शिक्षा मंत्री को पड़ा भारी, पीजीआई रेफर

Thu, 08 Sep 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Sep 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of proper treatment Rambilas Sharma admitted to PGI
रामबिलास शर्मा - फोटो : file photo
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को सरकारी डाक्टरों से इलाज कराना महंगा पड़ गया। एमएलए छात्रावास की डिस्पेंसरी में सही इलाज नहीं होने के कारण शर्मा को पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेश पर उपचार में लापरवाही के आरोप में चार डॉक्टरों और दो नर्सों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को शुगर की बीमारी है। पिछले दिनों हरियाणा विधानसभा में जैन मुनि तरुण सागर के कार्यक्रम वाले दिन रामबिलास शर्मा के पांव में चोट लग गई थी। शर्मा ने इसका उपचार चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल की डिस्पेंसरी में डाक्टरों से कराया। वहां सुधार नहीं होने के बाद शिक्षा मंत्री को मंगलवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

सेहत मंत्री ने किया खुलासा

Due to lack of proper treatment Rambilas Sharma admitted to PGI
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
पीजीआई में सीनियर डाक्टरों के एक बोर्ड ने रामबिलास की जांच के बाद दावा किया कि उनकी बीमारी के अनुरूप इलाज नहीं किया गया, जिस वजह से उनका जख्म गहरा हो गया। एमएलए हॉस्टल के डाक्टरों ने बिना किसी ठोस जांच के उपचार शुरू कर दिया।

पीजीआई में रामबिलास शर्मा का हालचाल पूछने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तो सारे मामले का खुलासा हुआ। स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को एमएलए हास्टल की डिस्पेंसरी में तैनात चार डाक्टरों और दो स्टाफ नर्सों को अपने कार्यालय में तलब किया। स्वास्थ्य विभाग ने चारों डॉक्टरों को एमएलए हॉस्टल से पंचकूला और दो स्टाफ नर्सों को चंडीगढ़ से मेवात ट्रांसफर कर दिया है। इसके अलावा सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed