फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to financial difficulties, a father and his two daughters consumed poison and died.

Chandigarh News: आर्थिक तंगी के चलते दो बच्चियों सहित पिता ने पी जहरीली दवा, तीनों की मौत

Mon, 05 Jan 2026 08:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Due to financial difficulties, a father and his two daughters consumed poison and died.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर जिले के गांव शहूरा में आर्थिक तंगी के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिहाड़ी मजदूर पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ जहरीली दवा पी ली जिससे तीनों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है जो मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहा था। परिजनों के मुताबिक घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। परिवार टूटी छत वाले मकान में रह रहा था। पत्नी कुलदीप कौर भी करियाना दुकान पर काम कर घर चलाने में सहयोग कर रही थी। इसके बावजूद नियमित रोजगार न मिलने से लवप्रीत सिंह लंबे समय से मानसिक दबाव में था। परिजनों और गांव वालों ने बताया कि घटना के दिन लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी को अटारी क्षेत्र में काम पर छोड़कर घर लौटा। कुछ समय बाद उसने अपनी दो बेटियों जसप्रीत कौर (8) और वीरपाल कौर (6) के साथ जहरीली दवा का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर तीनों को अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। लवप्रीत सिंह के परिवार में पत्नी और एक छोटा बेटा नबीनूर जीवित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी को कारण बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर कमजोर तबके के सामने खड़ी आर्थिक चुनौतियों और सामाजिक सहयोग की जरूरत को उजागर किया है। गांव में शोक सभा आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed