फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to fear of disease, people are not using tap water in their homes and are buying it from shops

Chandigarh News: बीमारी का डर, लोग घरों में नलके का पानी प्रयोग न करके दुकानों से खरीद रहे

Fri, 14 Mar 2025 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of disease, people are not using tap water in their homes and are buying it from shops
मोहाली। मोहाली गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं लेकिन अभी तक गांव में बीमारी का कारण पता नहीं चल सका है। वहीं पेट दर्द और दस्त की बीमारी को देखते हुए अब पूरा गांव सतर्क हो गया है। घरों में नलके का पानी प्रयोग न करके दुकानों से पानी खरीद रहे हैं। इसके साथ ही अब लोग पानी का टैंकर खरीदकर घरों की टंकियां भी भरने लगे हैं।
विज्ञापन


गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में नगर निगम पानी के टैंकर भेज रहा है। कोयला डिपो के पास की गली में जो पानी टैंकर खड़ा किया गया था, वह पिछले चार दिनों से खाली पड़ा है। इसके साथ एक टैंकर और गांव में लगा है, उसी टैंकर के पानी का लोग प्रयोग कर रहे हैं। गांव के लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर में व आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दे रही हैं। इसके साथ ही नगर निगम भी गांव में साफ-सफाई कराने के लिए लगातार सफाई कर्मचारियों को गांव में भेज रहा है।
विज्ञापन

पानी के जो सैंपल लिए, उसकी रिपोर्ट अभी आनी है

मोहाली गांव में बुधवार की स्वास्थ्य टीम ने सर्वे किया था, अभी तक डायरिया का कोई मरीज नहीं मिला है। फिलहाल, जो पानी के सैंपल घरों से लिए गए हैं। उसकी रिपोर्ट आने पर ही बीमारी के कारणों का पता चल पाएगा। - डॉ. हरमन दीप बराड़, महामारी विशेषज्ञ, सिविल अस्पताल फेज - 6 मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed