फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to enmity, a tenth class student was attacked with an axe and left bleeding

Chandigarh News: रंजिश में दसवीं के छात्र को गंडासी से हमला कर किया लहूलुहान

Sun, 15 Dec 2024 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Due to enmity, a tenth class student was attacked with an axe and left bleeding
चंडीगढ़।
विज्ञापन

शहर के रामदरबार फेस-2 निवासी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ कुछ युवकों ने रंजिश में मारपीट की। युवक को जमीन पर गिराकर उसे बुरी तरह से पीटा और उस पर गंडासी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को सेक्टर-32 जीएमसीएच में ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में फेस-2 निवासी युवक लक्ष्य ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ता है। बीती 12 दिसंबर को वह पेपर देकर दोस्त पुनीत के घर पर गया था। कुछ देर बाद उसने पुनीत को कहा कि वह उसे घर तक छोड़कर आ जाए। लक्ष्य दोस्त के घर से बाहर आ गया और पुनीत चप्पल डालने के लिए चला गया। जब वह दोनों घर से निकलकर चलने लगे तो कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। इनमें से वह तुषार, काका, सन्नी, सौरभ, गुन्नी, रोहित और मिक्का को पहले से जानता है और इनके साथ अन्य भी युवक थे। इन युवकों ने उसका रास्ता रोककर उसे कहा कि वह विशाल उर्फ बाबा के दम पर बहुत उछलता है। आज तुझे नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान उन्होंन हमला कर दिया और जमीन पर गिराकर पेट में लातें व मुक्के मारने शुरू कर दिए। इनमें से तुषार के हाथ में गंडासी जबकि सन्नी के हाथ में तेजधार चाकू था। वहीं अन्य युवकों ने उस पर ईंटों से हमला किया। शोर मचने पर हमलावर युवक उसे उनके किसी भी मामले में दखल देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed