{"_id":"5d18426f8ebc3e3c8304c012","slug":"due-to-construction-of-subway-many-trains-will-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्रा करनी है तो पढ़ लें यह खबर, सबवे निर्माण के कारण ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, चेक करें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलयात्रा करनी है तो पढ़ लें यह खबर, सबवे निर्माण के कारण ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, चेक करें लिस्ट
Sun, 30 Jun 2019 10:34 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के अंबाला-लुधियाना सेक्शन के साधुगढ़-सराय बंजारा स्टेशन के बीच और फिरोजपुर मंडल के अमृतसर-लुधियाना रेल सेक्शन पर जालंधर छावनी-चहेड़ू स्टेशनों के बीच 29 जून को सीमित ऊंचाई वाले सब-वे के निर्माण के चलते कई गाड़ियां अगले कुछ दिन के लिए रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
कुछ गाड़ियों के रूट बदले गए हैं। 29 से 30 जून को नौ से 11 घंटे का ब्लॉक लिया गया है। इस ब्लॉक के कारण शनिवार को 17 ट्रेनें रद्द और 10 ट्रेनों का रूट डायवर्ट और चार ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट की गई।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वह दो जुलाई तक रेलयात्रा से पहले अपनी गाड़ी संबंधी जानकारी वेबसाइट या ऐप से जरूर लें अन्यथा दूसरे विकल्प का प्रयोग करें। शनिवार को गाड़ी संख्या 22430-22429 दिल्ली जंक्शन-पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डॉ अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14650 अमृतसर-जयनगर, गाड़ी संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14505-06 नंगल डैम-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी रद्द रही।
विज्ञापन
रविवार को अमृतसर की तरफ से जाने वाली कटिहार एक्सप्रेस (15708) अंबाला कैंट से ही वापस लौट जाएगी। लुधियाना चुरू पैसेंजर, हिसार-लुधियाना पैसेंजर गाड़ी रद्द रहेगी।
हॉलीडे स्पेशल व पैसेंजर गाड़ियां भी प्रभावित
निर्माण के चलते रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली हॉलीडे स्पेशल भी प्रभावित रहेंगीं। इसमें जम्मू तवी-उदयपुर सिटी स्पेशल, आगरा कैंट-जम्मू तवी स्पेशल, यशवंतपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन शामिल है। इसके अलावा अमृतसर-लुधियाना और अमृतसर पैसेंजर गाड़ी शुक्रवार को नहीं चलेगी। लुधियाना-हिसार पैसेंजर, चुरू लुधियाना पैसेंजर 1 जुलाई को रद्द रहेगी।