Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to closure of Shastri Nagar bridge road, there was a jam on the middle road

Chandigarh News: शास्त्री नगर पुल की सड़क बंद होने से मध्य मार्ग पर लगा जाम

Fri, 05 Sep 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Due to closure of Shastri Nagar bridge road, there was a jam on the middle road
मनीमाजरा। शास्त्री नगर पुल के पास सड़क बंद होने के कारण आईटी पार्क, मनीमाजरा और पंचकूला से चंडीगढ़ आने वाले लोगों को वीरवार को दिनभर भारी जाम का सामना करना पड़ा। पुल की हालत ठीक न होने के कारण बुधवार से ही सड़क को बंद कर दिया गया था जिससे सारा ट्रैफिक मध्य मार्ग की तरफ मोड़ दिया गया। सड़क बंद होने के कारण सभी वाहन शास्त्री नगर लाइट पॉइंट से रेलवे लाइट प्वाइंट की तरफ मुड़ गए, जिससे इस छोटे से रास्ते पर भारी भीड़ जमा हो गई। जाम इतना भयानक था कि लोगों को आधा किलोमीटर का सफर तय करने में आधे से लेकर एक घंटा तक लग गया। आईटी पार्क, किशनगढ़ और पंचकूला से आने वाले वाहनों के कारण सुबह से लेकर रात तक ट्रैफिक की यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पुलिस की मैन्युअल ट्रैफिक कंट्रोल पर सवाल
स्थानीय लोगों ने जाम के लिए पुलिस द्वारा मैन्युअल तरीके से ट्रैफिक लाइटों को नियंत्रित करने को भी जिम्मेदार ठहराया। इस जाम में फंसे राजेश सिंगला ने कहा कि यह जाम पुलिस वालों की वजह से लग रहा है। जब लाइटें अपने निर्धारित समय के अनुसार चलती हैं तब कोई जाम नहीं लगता लेकिन जैसे ही पुलिसकर्मी मैन्युअल कंट्रोल शुरू कर देते हैं, यह समस्या पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से जब लाइटें टाइमिंग के हिसाब से चल रही थीं, तब कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन वीरवार को पुलिस के हस्तक्षेप से जाम लग गया।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड से सेक्टर-26 तक घंटों फंसे लोग
जाम का असर सिर्फ रेलवे लाइट पॉइंट तक ही सीमित नहीं रहा। कलाग्राम से लेकर रेलवे लाइट पॉइंट और फिर पीछे हाउसिंग बोर्ड तक पूरे दिन जाम लगा रहा। हाउसिंग बोर्ड चौराहे से सेक्टर-26 तक पहुंचने में भी लोगों को आधे से डेढ़ घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम की मुख्य वजहें
शास्त्री नगर पुल की सड़क बंद: पुल की खराब हालत के कारण ट्रैफिक को मध्य मार्ग पर मोड़ना पड़ा।
बदला हुआ रूट: आईटी पार्क, पंचकूला और मनीमाजरा से आने वाले वाहनों का एक ही रास्ते पर आ जाना।

मैन्युअल ट्रैफिक कंट्रोल: लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा मैन्युअल तरीके से ट्रैफिक को नियंत्रित करने से स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed