{"_id":"ad22a40dd1a062dab1fa11e9a617e495","slug":"dubai-two-month-dead-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से ढाई माह बाद पहुंचा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से ढाई माह बाद पहुंचा शव
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 27 Sep 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिवासी भारतीय एवं सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एसपी सिंह ओबराय के यत्नों से दुबई की मार्चरी में रखा गुरदीप सिंह का शव ढाई माह बाद उनके पैतृक गांव बारदेके (तहसील जगरांव) पहुंचा। वहां शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस अवसर पर एसपीएस ओबराय के निर्देश पर ट्रस्ट के महासचिव गगनदीप सिंह आहूजा खास तौर पर पहुंचे। 35 साल के गुरदीप सिंह की मौत 17 जुलाई को ह्दयगति रुकने से हुई थी। आहूजा ने बताया कि जब दुबई में एसपीएस ओबराय को पता चला कि किसी पंजाबी का शव यहां लावारिसों की तरह पड़ा है, तो उन्होंने उसकी शिनाख्त कराने और वतन वापसी के प्रयास तेज कर दिए।
गुरदीप का शव ढाई माह से दुबई की मार्चरी में पड़ा था। ओबराय और उनके साथियों द्वारा शिनाख्त कराए जाने के बाद वतन वापसी के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार कराए गए। गुरदीप का शव शनिवार सुबह दुबई से अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा और गांव में उनका संस्कार कर दिया गया। एसपीएस ओबराय के प्रयासों से अब तक खाड़ी देशों (सऊदी अरब, इराक, शारजाह, दुबई) से 14 मृतकों के शव पंजाब लाए जा चुके हैं।