फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dsp baljinder sandhu shot himself during students protest in faridkot

पंजाबः धरना दे रहे स्टूडेंट्स से झड़प के बीच DSP ने खुद के माथे में मारी गोली, मौत

Tue, 30 Jan 2018 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Tue, 30 Jan 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
dsp baljinder sandhu shot himself during students protest in faridkot
DSP ने खुद को मारी गोली
स्टूडेंट्स धरने पर बैठे थे, पुलिस समझाने आई तो झड़प हो गई। इस बीच डीएसपी ने खुद को गोली मार ली, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना पंजाब के फरीदकोट की है। इंस्पेक्टर जनरल मुखविंदर सिंह ने बताया कि जैतो कॉलेज के स्टूडेंट्स एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान वहां उन्हें समझाने पहुंचे डीएसपी बलजिंद्र संधू पर कुछ छात्रों ने पक्षपात के आरोप लगा दिए।

इस पर संधू ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वह ‌किसी का पक्ष नहीं ले रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन छात्रों के आरोप जारी रहे, इससे आहत संधू ने अत्प्रत्याशित कदम उठाते हुए अचानक अपना सर्विस रिवाल्वर निकालकर खुद को गोली मार ली। उन्होंने माथे के बीच में पिस्टल रखकर खुद को गोली मारी, जो सिर को चीरते हुए पीछे खड़े उनके अर्दली को भी लगी।
विज्ञापन


उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्दली की हालत अभी खतरे से बाहर है। बठिंडा रेंज के आईजी एमएस चीना ने डीएसपी बलजिंद्र संधू की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दो छात्रों व एक छात्रा के साथ थाने में मारपीट किए जाने का था और स्टूडेंट्स एचएचओ के खिलाफ कार्रवाई चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed