दीप सिद्धू भाजपा का आदमी, इसलिए शिअद उसकी कोई मदद नहीं करेगा : बिक्रम सिंह मजीठिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को ट्वीट कर दीप सिद्धू को कानूनी मदद मुहैया करवाने की बात कही थी। वहीं अब दीप सिद्धू पर पूछे गए सवाल पर वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि यह भाजपा का आदमी है। मेरी सिरसा से बात हो गई है। भाजपा ने ही इसे किसान आंदोलन के लिए तैयार किया है, इसलिए शिरोमणि अकाली दल दिल्ली हिंसा के आरोप में जेल में बंद दीप सिद्धू की कोई कानूनी मदद नहीं करेगा।
बता दें कि सिरसा ने अपने ट्वीट में कहा कि कई लोगों ने मुझे दीप सिद्धू के बारे पूछने के लिए फोन किया। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि जिस दिन सिद्धू को रिमांड पर लिया गया था, उसके साथ मेरी टेलीफोन पर बात हुई थी। उनकी सेहत ठीक है। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया था कि डीएसजीएमसी उन्हें हर कानूनी सहायता मुहैया करवाएगी। बता दें कि मनजिंदर सिंह सिरसा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के काफी करीबी माने जाते हैं।
We won't support anyone who is playing into BJP's hands, tries to incite people & destabilise peace that has been the USP of protestors sitting at Delhi borders: SAD leader Bikram Singh Majithia on being asked about Manjinder S Sirsa's comment regarding legal aid to Deep Sidhu pic.twitter.com/t7nRPCeqEk
— ANI (@ANI) March 2, 2021
'किसान पिता-पुत्र आत्महत्या मामले में सीएम पर दर्ज हो केस'
उधर, पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कर्ज के कारण दसूहा में किसान पिता-पुत्र की आत्महत्या के मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
शून्यकाल के दौरान मजीठिया ने सदन में कहा कि वे जगतार सिंह और उनके पुत्र किरपाल सिंह द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों एक किल्ला जमीन के मालिक थे लेकिन उनका कर्ज माफ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में दोनों ने मूर्ख बनाने और धोखा देने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह और पीपीसीसी अध्यक्ष को दोषी ठहराया है।
उन्होंने आगे कहा कि इस पिता-पुत्र ने किसी साहूकार या बैंक से कर्ज नहीं लिया था, बल्कि इन पर समिति का कर्ज बाकी था। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि सोसायटी के कर्ज के कारण पिता-पुत्र को आत्महत्या करनी पड़ी जबकि कैप्टन ने एलान किया था कि किसानों द्वारा समितियों से लिया गया कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
मजीठिया की इस मांग पर कांग्रेस सदस्यों ने एतराज जताया लेकिन मजीठिया पर अपनी बात पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि किसानों का समितियों से लिया गया पूरा कर्ज माफ होगा। उन्होंने आगे कहा कि सूबे में अब तक 1500 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
चीमा ने उठाया जेसीटी कंपनी की जमीन बेचने का मामला
आप विधायक और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने मोहाली में जेसीटी कंपनी बंद होने और उसकी जमीन निजी डीलरों को बेचे जाने का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि अफसरों की मिलीभगत से राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया है। उन्होंने जमीन की इस डील को घोटाला करार देते हुए सरकार से जांच कराने की मांग की। चीमा ने कहा कि कंपनी की जमीन मात्र 92 करोड़ रुपये में निजी डीलरों को बेच गई जबकि इस जमीन की कीमत 400 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर सरकार को 325 करोड़ रुपये का चूना लगा है।
Many people have called me to ask about #DeepSidhu
I wish to update you all that I had a telephonic talk with him the day he was remanded. He is perfectly fine, health wise
I have assured him that DSGMC will provide all legal assistance & will ensure that he is out of jail soon pic.twitter.com/eaprIbvBmH
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) March 1, 2021