फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dry fruits get costlier ahead of festivals; prices of everything from almonds and cashews to pistachios and walnuts have surged.

Chandigarh News: त्योहारों से पहले ड्राईफ्रूट महंगे, बादाम-काजू से लेकर पिस्ता और अखरोट तक उछले दाम

Mon, 07 Sep 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dry fruits get costlier ahead of festivals; prices of everything from almonds and cashews to pistachios and walnuts have surged.
चंडीगढ़। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही शहर के ड्राईफ्रूट बाजार में तेजी आ गई है। बादाम, काजू, ईरानी पिस्ता, अमेरिकन-चिली अखरोट और इलायची के दामों में पिछले 15-20 दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे त्योहारी सीजन में ड्राईफ्रूट मिठाई के डिब्बे, गिफ्ट पैक और घर की खरीदारी महंगी पड़ सकती है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 के व्यापारियों के अनुसार बाजार में बादाम 830 से बढ़कर 1130 रुपये किलो, काजू 900 से 1200 रुपये, ईरानी पिस्ता 1100 से 1600 रुपये और अमेरिकन-चिली अखरोट 1100 से 1500 रुपये किलो पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तेजी इलायची में आई है। इसके भाव 3000 से बढ़कर 4000 रुपये किलो हो गए हैं। बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक बड़ी खरीदारी की बजाय 250 या 500 ग्राम के पैक को प्राथमिकता दे सकते हैं। अलग-अलग ग्रेड और क्वालिटी के कारण दामों में अंतर भी है।
विज्ञापन

आयात पर निर्भरता से बढ़ी कीमत
ड्राईफ्रूट व्यापारी संजय गुप्ता ने बताया कि पिस्ता, अखरोट समेत कई मेवे बड़ी मात्रा में आयात होते हैं। ईरान से आने वाले पिस्ता और अन्य सूखे मेवों की सप्लाई पर पश्चिम एशिया के तनाव और परिवहन बाधाओं का असर पड़ा है। इससे उपलब्धता कम और आयात लागत बढ़ी है। जून-जुलाई से त्योहारी मांग बढ़ने लगी थी। सप्लाई कम और मांग ज्यादा होने से कीमतें बढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग बढ़ी, आवक कम
सेक्टर-26 मंडी के करियाना व्यापारी सुनील कंसल ने कहा कि अगस्त से दिसंबर तक त्योहार, शादी और गिफ्टिंग सीजन में ड्राईफ्रूट की मांग बढ़ती है। आपूर्ति सामान्य नहीं रही तो कीमतों पर और दबाव आ सकता है। इसका असर दिवाली की मिठाइयों और गिफ्ट पैक पर पड़ेगा। पिस्ता और अखरोट महंगे होने से प्रीमियम गिफ्ट पैक की लागत 30 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है।


ड्राईफ्रूट
पहले का भाव
अब का भाव
बढ़ोतरी
बादाम 830 1130 300/किलो
काजू 900 1200 300/किलो
ईरानी पिस्ता 1100 1600 500/किलो
अखरोट (अमेरिकन-चिली) 1100 1500 400/किलो
इलायची 3000 4000 1000/किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed