{"_id":"da5367e6485499a4e2e569224939368c","slug":"drunken-woman-escapee-from-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में भर्ती युवती मनीमाजरा अस्पताल से भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की हालत में भर्ती युवती मनीमाजरा अस्पताल से भागी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Jan 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष नगर मनीमाजरा में सड़क पर रविवार देर रात नशे की हालत में युवती सुबह अस्पताल से गायब मिली। वहीं, मनीमाजरा थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर मामले की जांच कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11:45 बजे कंट्रोल रूम में किसी ने सड़क पर युवती के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पीसीआर की वैन पहुंची तो युवती सड़क पर गिरी पड़ी थी। पीसीआर ने तुरंत युवती को मनीमाजरा सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन
जबकि, थाना पुलिस ने बताया कि युवती बयान देने की हालत में नहीं थी। प्राथमिक जांच के अनुसार युवती ने नशा कर रखा था। उसने अपना नाम नाना बताया था। घर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। थाना पुलिस अस्पताल पहुंची तो युवती वहां से फरार हो चुकी थी।
विज्ञापन