फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drunken miscreants attacked two friends with rod

बदमाशों ने युवक पर रॉड से किया जानलेवा हमला

Mon, 04 Nov 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Drunken miscreants attacked two friends with rod
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के पास नशे में धुत कुछ बदमाशों ने मार्केट से घर लौट रहे दो दोस्तों पर रॉड से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने भागते समय उन पर पत्थर भी बरसाए। पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मलोया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 307, 506, 323 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-38 वेस्ट निवासी दीपक थापा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त स्वर्ण कुमार के साथ देर रात मार्केट से घर लौट रहे थे। आरोप है कि डंपिंग ग्राउंड के पास पहुंचे तो नशे में धुत मलोया निवासी साहिल, बिन्नी, मनी समेत तीन अन्य युवकों ने लोहे की रॉड से उन पर और उनके दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों भागते समय दोनों पर पत्थर भी बरसाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि दोनों युवकों से और बदमाशों में पुरानी रंजिश थी, जिस के कारण आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed