{"_id":"5765a8034f1c1b404c11b9cd","slug":"drunken-man-attack-on-his-2-friends-with-knife-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी युवकों ने विवाद में दो साथियों पर किया चाकुओं से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी युवकों ने विवाद में दो साथियों पर किया चाकुओं से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत दो युवकों ने अपने साथ रहने वाले दो युवकों को मामूली बहस के बाद चाकुओं से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर वारदात के बाद से ही फरार हैं। कजहेड़ी निवासी दिनेश चंद्र ने सेक्टर 36 थाना पुलिस को शिकायत दी है कि शुक्रवार रात को उसके साथ रहने वाले रविंदर और खेम सिंह ने शराब के नशे में मुन्ना सिंह और उस पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे और इसी दौरान किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पीसीआर पहुंची और दोनों घायलों को जीएमएसएच 16 लेकर गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी तभी से फरार है और पुलिस उनकी तलाश में छापे मारी कर रही है। चारों युवक कैटरिंग का काम करते है और कजेहड़ी में एक ही कमरे में रहते है।
विज्ञापन