{"_id":"5f6656b18ebc3ef4800cd707","slug":"drunken-inspector-obscene-act-outside-ex-serviceman-broke-cctv-wires-chandigarh-news-pkl3884101118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Crime News: नशे में धुत इंस्पेक्टर ने पूर्व सैनिक के घर के बाहर की अश्लील हरकत, सीसीटीवी के तार भी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Crime News: नशे में धुत इंस्पेक्टर ने पूर्व सैनिक के घर के बाहर की अश्लील हरकत, सीसीटीवी के तार भी तोड़े
Mon, 21 Sep 2020 08:37 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
आरोपी इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह, बुजुर्ग दंपती के घर के बाहर कैमरे में कैद आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-47 स्थित पूर्व सैनिक के घर बाहर अश्लील हरकत करने और उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के एक इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह पर आरोप है कि वह बिजली चोरी करता है और उसका यह अपराध सीसीटीवी कैमरे में कैद न हो, इसलिए उसने अश्लील हरकत के साथ सीसीटीवी का तार तोड़ डाला। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 427, 506 और 509 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला 29 अगस्त 2020 का है। पुलिस मुख्यालय में लिखित शिकायत देते हुए निवासी नीना वालिया (60) ने बताया कि वह सेक्टर-47 स्थित मकान नंबर-3080/1 में रहती हैं। उनके पति प्रेमनाथ (67) आर्मी में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी दोनों बेटियां विदेश में रहती हैं, जिसके चलते उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। उनके घर के ठीक सामने वाले फ्लैट नंबर-3079/1 में चंडीगढ़ पुलिस का इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह रहता है।
विज्ञापन
बीते 29 अगस्त की रात करीब सवा बजे शराब के नशे में धुत होकर उसने उनके घर के सामने लगे कैमरे के सामने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं बालकनी में आकर उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फिर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इतना ही नहीं गुंडागर्दी पर उतारू इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने उनके कैमरे के तार भी तोड़ दी।
विज्ञापन
गुरनाम की हरकतें उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। बुजुर्ग दंपती का आरोप है कि इंस्पेक्टर रोजाना कटिया लगाकर बिजली चोरी करता है। उसको डर था कि घर के बाहर लगे कैमरे में उसकी बिजली चोरी की हरकत रिकॉर्ड हो रही है। बार-बार वह उन्हें कैमरे उतरवाने को कहता था और धमकियां देता था कि अगर कैमरे नहीं उतरवाए तो वह उनके कैमरे तोड़ देगा।
शिकायत में कहा गया कि वह चंडीगढ़ का राजा है, चंडीगढ़ पुलिस में वह तैनात है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। बुजुर्ग दंपती ने पुलिस के आला अधिकारियों को दी शिकायत में यह भी कहा है कि उन्हें गुरनाम से खतरा है और उन्हें उचित सुरक्षा दी जाए। शिकायत के आधार पर करीब बीस दिन बाद सेक्टर 31 थाना पुलिस ने गुरनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।
इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या की कही थी बात
आरोप है कि चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने इस हद तक बुजुर्गों को परेशान कर दिया था कि वह कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने को तैयार हो गए थे। बुजुर्गों की शिकायत पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
30 सितंबर को होना है सेवानिवृत्त
जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह पीसीआर विंग में तैनात है। 30 सितंबर को उसे चंडीगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त होना है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आला अधिकारी ने गुरनाम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि अभी तक किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।