{"_id":"6ac2bbd0391446a8630f0ffc","slug":"drunken-driver-wreaks-havoc-in-sunny-enclave-rams-into-several-vehicles-chandigarh-news-c-71-1-spkl1025-147611-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नशे में धुत चालक ने सन्नी एनक्लेव में मचाया गदर, कई वाहनों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नशे में धुत चालक ने सन्नी एनक्लेव में मचाया गदर, कई वाहनों को मारी टक्कर
विज्ञापन
मोहाली। सन्नी एनक्लेव इलाके में शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। ग्रे रंग की किआ सोनेट की टक्कर से कई वाहन और एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ युवकों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। सन्नी एनक्लेव पहुंचने से पहले चंडीगढ़ हाईवे पर निज्जर चौक के पास उसने एक कार को दो बार टक्कर मारी। इसके बाद वह मौके से फरार होने लगा।
कार सवार तीन युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। पीछा किए जाने पर चालक सन्नी एनक्लेव की ओर मुड़ गया और पुलिस चौकी वाली गली में जा पहुंचा। चौकी से करीब 50 मीटर दूर मकान नंबर 138-बी के बाहर खड़े वाहनों से उसकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एडवोकेट अविनाश कुमार शर्मा की एक्टिवा और घर के बाहर खड़ी एक्सटर कार क्षतिग्रस्त हो गई। पड़ोसी एडवोकेट हेमराज और उनके बेटे की मारुति इग्निस समेत एक अन्य वाहन को भी नुकसान पहुंचा। पीछा कर रहे युवकों के मुताबिक, भागते समय चालक ने पुलिस चौकी के बाहर खड़े पुलिस वाहन को भी टक्कर मारी।
जालंधर का रहने वाला बताया चालक
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए चालक ने अपना नाम दिवांशु और पता जालंधर बताया है। जांच में किआ सोनेट मोहाली की एक महिला के नाम पर पंजीकृत मिली। कार से एक लेडीज पर्स भी बरामद हुआ है। पीछा कर रहे युवकों ने आरोप लगाया कि चालक ने रास्ते में अपना मोबाइल और पर्स किसी साथी को दे दिया, जो मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कार पर 44 हजार के 10 चालान लंबित
पुलिस के अनुसार, कार के रिकॉर्ड की जांच में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से संबंधित करीब 10 चालान लंबित मिले हैं। इनकी कुल राशि करीब 44 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।