फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drugs were reaching Tricity from Pakistan, main accused caught from Firozpur jail

Chandigarh News: पाकिस्तान से पहुंच रहा था ट्राइसिटी में नशा, फिरोजपुर जेल से मुख्य आरोपी काबू

Thu, 04 Apr 2024 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Drugs were reaching Tricity from Pakistan, main accused caught from Firozpur jail
चंडीगढ़। तीन दिन पहले गिरफ्तार तीन नशा तस्करों की निशानदेही पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने फिरोजपुर (पंजाब) जेल में बंद नशा तस्कर कृष्ण सिंह निवासी गांव लालूवाला थाना मक्खू जिला फिरोजपुर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी का छह दिन का रिमांड लेकर एएनटीएफ की टीम उससे पूछताछ कर रही है। कृष्ण की निशानदेही पर अमृतसर में उसके ठिकानों पर छापा मारकर दो किलो हेरोइन बरामद की गई। बता दें कि तीन दिन पहले एएनटीएफ ने तीन नशा तस्करों विक्रमजीत सिंह, अवनीत और लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। इनसे 1.52 किलो हेरोइन, तीन लग्जरी कारें और 4.5 लाख की ड्रग मनी बरामद की गई थी। तीनों को अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया था। इनमें से लवप्रीत सिंह पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एसआई का बेटा है जबकि विक्रमजीत सिंह एक म्यूजिक कंपनी का मालिक है। युवती अवनीत और विक्रमजीत लवप्रीत से नशा लेकर ट्राइसिटी में सप्लाई करते थे। लवप्रीत को पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्ता किया था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान लवप्रीत सिंह ने खुलासा किया कि वह कुछ समय पहले ही 11 किलो हेरोइन मामले में 15 साल की सजा काट रहे कृष्ण सिंह नामक तस्कर के संपर्क में आया था। जो फिलहाल फिरोजपुर जेल में बंद है। कृष्ण सिंह के जरिए लवप्रीत पाकिस्तानी नशा तस्कर डोगर उर्फ नंबरदार के संपर्क में आया और व्हाट्सअप के जरिए उससे बातचीत कर नशा तस्करी करने लगा। इसके बाद एएनटीएफ ने कोर्ट के आदेश पर कृष्ण सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डोगर को हवाला के जरिए की जाती थी पेमेंट
लवप्रीत ने जांच में खुलासा किया कि डोगर पाकिस्तान से अलग-अलग रास्तों से भारत में हेरोइन भेजता है। भारत में विभिन्न जगहों पर मौजूद उसके एजेंट तस्करी का कार्य करते हैं। लवप्रीत ने बताया कि वह जो भी स्थान निर्धारित करता था, वहां अज्ञात व्यक्ति के जरिए डोगर नशा भेज देता था। इसके बाद वह हवाला के जरिए उसे पैसे का भुगतान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज, हो चुकी सजा
इस मामले में एएनटीएफ ने कुल 3.608 किलो हेरोइन बरामद की है। दावा है कि चंडीगढ़ पुलिस की ओर से नशे की यह अब तक की सबसे अधिक बरामदगी है। आरोपी कृष्ण सिंह पर पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उसे पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से मंगवाई गई 11 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था और उस मामले में वह कोर्ट से दोषी करार दिया जा चुका है। कृष्ण सिंह पंजाब के गांव बारिके के अपने एक दोस्त के जरिए पाकिस्तान पैडलर डोगर उर्फ नंबरदार के संपर्क में आया था और उसके बाद ही उसने पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी शुरू कर दी थी। पहले तो उसने पंजाब में नशा तस्करी शुरू की और बाद में अन्य जगहों पर भी सप्लाई शुरू कर दी।


चंडीगढ़ में 100-100 रुपये में हो रही हेरोइन की तस्करी
एएनटीएफ ने खुलासा किया कि पाकिस्तानी तस्कर अपने एजेंटों से भारत में नशे की सप्लाई करवाता है। इसमें कूरियर का भी सहारा लिया जाता है। जांच टीम के मुताबिक अब चंडीगढ़ में नशा करने वालों को 100-100 रुपये के हिसाब से भी हेरोइन मिल रही है। फिरोजपुर जेल में बंद कृष्ण सिंह 2200 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से अपने नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान से पंजाब और ट्राइसिटी तक नशीले पदार्थों की सप्लाई करने का नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed