फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drugs Smuggling, Haryana Government Will Buy Narcotics Sniffer Dogs

हरियाणा में अब 5 करोड़ के जासूसी कुत्ते तलाशेंगे नशे की खेप, खरीदे जाएंगे नार्कोटिक स्नीफर डॉग

Tue, 18 Feb 2020 10:50 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Feb 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Drugs Smuggling, Haryana Government Will Buy Narcotics Sniffer Dogs
स्निफर डॉग - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में लगातार बढ़ते जा रहे नशे संबंधी मामलों पर लगाम कसने में अब पुलिस खास किस्म के कुत्तों की खरीद करेगी। इसके लिए गृहमंत्रालय एक अलग हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो भी गठित करने जा रही है।
विज्ञापन


इसी ब्यूरो के लिए 5 करोड़ के जासूसी कुत्ते खरीदे जाएंगे। कुत्तों के हैंडलर व केनेल मैन की भी नियुक्ति होगी। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में नशे व उसके अवैध धंधे पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए राज्य पुलिस 64 मादक पदार्थ जासूसी (नार्कोटिक स्नीफर) कुत्ते खरीदे जाएंगे। इन पर करीब 5 करोड़ रुपए का वार्षिक खर्च होगा।
विज्ञापन


विज ने कहा कि  शीघ्र ही ‘‘हरियाणा नार्कोटिक्स ब्यूरो’’ का गठन किया जाएगा। इस कार्य के सुचारू संचालन के लिए 64 नार्कोटिक स्नीफर डॉग, 64 डॉग हैंडलर तथा 64 केनेल मैन (कुत्ताघर संचालक) के पदों के सृजन करवाने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसको वित्त विभाग को संस्तुति हेतु भेजा जाएगा। ये कुत्ते राज्य के अंदर तथा सभी प्रवेश स्थलों पर सामान की चैकिंग करेंगे तथा किसी भी प्रकार के नशे के पदार्थ की पहचान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने बताया कि नार्कोटिक ब्यूरो राज्य में नशे के कारोबार पर पूरी तरह से नियंत्रण करने के लिए विशेष व्यूह रचना के तहत कार्य करेगा। इससे राज्य में नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा नशेड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश से नशा व नशे के कारोबार को उखाड़ फैंकने के लिए काम किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed