फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drugs mafia try to kill bjp mla santosh sarwan

महिला विधायक बोलीं- मंत्री जी बचाएं, मुझे जान से मारना चाहते हैं कुछ लोग

Wed, 07 Jun 2017 10:35 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Jun 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
drugs mafia try to kill bjp mla santosh sarwan
महिला विधायक संतोष सारवान
बीजेपी की महिला विधायक मुख्यमंत्री और डीजीपी के दरबार में पहुंची और कहा कि मेरी जान को खतरा है, कुछ लोग मुझे मारना चाहते हैं। मामला हरियाणा का है। अंबाला जिले के मुलाना विधानसभा क्षेत्र से महिला विधायक संतोष सारवान का रास्ता हथियारबंद लोगों द्वारा घेरने के बाद यह मामला गरमा गया है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में विधायक सारवान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और डीजीपी बीएस संधू से मुलाकात कर ड्रग्स माफिया से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। विधायक का कहना है कि वे अपने क्षेत्र में ड्रग्स माफिया को पनपने नहीं देना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने नशे पर रोकथाम के लिए कई जगह ठेके बंद करवाएं हैं और छापे भी डलवाए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि मुलाना के शिक्षण संस्थानों तक में नशे की सप्लाई होती है जिसके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई है। डीजीपी को उन्होंने कुछ ऐसे स्थानों की भी जानकारी दी है, जहां से ड्रग्स का कारोबार संचालित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि सोमवार को जिन लोगों ने उनका रास्ता रोका था, वे उन्हें जान से मारना चाहते थे। उनका बेटा गाड़ी चला रहा था और अचानक ब्रेक लगाकर उसने गाड़ी गांव उगाला की ओर भगाई। अन्यथा कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।

अंबाला पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

drugs mafia try to kill bjp mla santosh sarwan
हरियाणा पुलिस - फोटो : demo pics
अंबाला पुलिस ने इस मामले में नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस इस मामले का सियासी पहलू भी खंगाल रही है। उधर, जिन व्यक्तियों पर केस दर्ज किया गया है, वे भी इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहे हैं।

विधायक संतोष सारवान मेरे पास आईं थीं। उन्होंने घटना की जानकारी दी है। पुलिस इस मामले में सघनता से जांच कर रही है। जल्द ही परिणाम सामने होंगे। घटना के बाद विधायकों के साथ रहने वाले पुलिसकर्मियों को भी वर्दी पहनने के लिए कहा गया है।
- बीएस संधू, डीजीपी हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed