{"_id":"673525baad8f9b42eb0de524","slug":"drugs-controller-raid-2400-pills-and-400-capsules-seized-chandigarh-news-c-16-pkl1049-562003-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ड्रग्स कंट्रोलर का छापा, 2400 गोलियां और 400 कैप्सूल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ड्रग्स कंट्रोलर का छापा, 2400 गोलियां और 400 कैप्सूल जब्त
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के ड्रग्स कंट्रोलर ने बीते मंगलवार को सेक्टर-22ए स्थित फर्म मेसर्स मेडिकेयर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयां पकड़ी हैं। यह कार्रवाई ड्रग्स इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह और अमित लखनपाल की अगुवाई में की गई। इसमें 2400 गोलियां और 400 कैप्सूल बरामद किए गए। इनकी कीमत लगभग 82 हजार रुपये है। इन दवाइयों को विभाग ने जब्त कर लिया है। दवा का यह स्टॉक बिना किसी खरीद और बिक्री रिकॉर्ड के मिला। बताया जा रहा है कि ये दवाइयां लोगों को नशे का आदी बनाती हैं।
ऐसी दवाइयां बिना डॉक्टर के पुष्टि के बाजार में नहीं मिलतीं लेकिन नशेड़ी अधिक कीमत पर खरीद कर नशे के लिए इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि ड्रग्स कंट्रोलर ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत फर्म के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यूटी प्रशासन ने कहा है कि भविष्य में ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि शहर में दवाओं का गलत इस्तेमाल रोका जा सके और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।