फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug smuggler wanted in several cases of drug trafficking arrested with heroin

Chandigarh News: नशा तस्करी के कई मामलों में वांछित तस्कर हेरोइन समेत काबू

Sun, 26 Oct 2025 12:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler wanted in several cases of drug trafficking arrested with heroin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एनडीपीएस के छह मुकदमों में वांछित नशा तस्कर कुलविंदर सिंह उर्फ लाली उर्फ गोल्डी निवासी गांव बस्सियां को 100 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है।
कुलविंदर सिंह के खिलाफ रायकोट सदर थाना में पहले से ही एनडीपीएस के चार मुकदमे दर्ज हैं और शनिवार को सीआईए के सब इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह की शिकायत पर पांचवां मुकदमा दर्ज कर दिया है। सब-इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि बिंजल गांव में तलाशी अभियान के दौरान उन्हें कुलविंदर की टिप मिली थी।कुलविंदर बस्सियां से गांव रूपापत्ती होते हुए बुर्जहरी सिंह की तरफ हेरोइन बेचने आ रहा था। उन्होंने रूपापत्ती की हद में राइस मिल के पास नाकाबंदी की। कुलविंदर बाइक पर आता दिखाई दिया तो पुलिस पार्टी ने उसे रुकने का इशारा किया, कुलविंदर बाइक मोड़कर फरार होने लगा तो पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी से घेरकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। वह नशा तस्करी के कई मामलों में वांछित था उसे अदालत में पेश करके रायकोट सदर पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, जोधां पुलिस ने वीरपाल सिंह उर्फ नोनी निवासी नारंगवाल और सदर जगरांव पुलिस ने साहिलप्रीत सिंह निवासी गगडा को हेरोइन का सेवन करते हुए पकड़कर मुकदमे दर्ज किए हैं। दोनों के कब्जे से हेरोइन का सेवन करने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed