फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug Controller issued Show Cause Notice To Maiden Pharmaceuticals

Gambia Deaths: हरियाणा की मेडेन फार्मास्युटिकल्स को कारण बताओ नोटिस, 12 खामियां मिलीं, कफ सिरप का उत्पादन ठप

Wed, 12 Oct 2022 11:38 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 11:38 AM IST
सार

मेडेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पहली बार चर्चा में नहीं आई है। इससे पहले भी यह कंपनी निम्न स्तर की दवा बनाने के कारण दागदार हो चुकी है। वियतनाम सरकार ने निम्न स्तर की दवा सप्लाई करने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था।

विज्ञापन
Drug Controller issued Show Cause Notice To Maiden Pharmaceuticals
दवा फैक्टरी के गेट पर चस्पा नोटिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सरकार ने मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में कफ सिरप के उत्पादन पर रोक लगा दी है। केंद्रीय और हरियाणा राज्य के दवा विभागों को संयुक्त निरीक्षण के बाद लगभग 12 खामियां मिली। इन्हीं के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि कुल उत्पादन बंद कर दिया जाएगा। वहीं कंपनी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। सात दिन में कंपनी को जवाब देना होगा। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि फार्मास्युटिकल कंपनी के सैंपल कोलकाता के सेंट्रल ड्रग लैब भेजे गए थे। अभी रिपोर्ट नहीं आई है, उसके बाद ही कार्रवाई होगी ।

विज्ञापन


वियतनाम में भी घटिया दवा की थी निर्यात
मेडेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पहली बार चर्चा में नहीं आई है। इससे पहले भी यह कंपनी निम्न स्तर की दवा बनाने के कारण दागदार हो चुकी है। वियतनाम सरकार ने निम्न स्तर की दवा सप्लाई करने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) नॉर्थ जोन, गाजियाबाद के ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ सोनीपत कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। 
विज्ञापन

 

पता चला है कि वियतनाम में निम्न स्तर की दवा सप्लाई करने पर सीडीएससीओ के ड्रग इंस्पेक्टर ने वर्ष 2017 में सोनीपत कोर्ट में मेडेन फार्मास्युटिकल्स के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोप था कि कंपनी का रैनिटिडिन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट (मैंटक-150) का एक नमूना फेल हो गया था। कंपनी, उसके निदेशक नरेश कुमार गोयल, तकनीकी निदेशक सोनीपत कोर्ट में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। मामले में अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होनी है। 

गाम्बिया में बच्चों की मौत के बाद फिर चर्चा में है कंपनी 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत की चार दवाइयों को जानलेवा घोषित किया है। यह चारों दवाइयां बच्चों की खांसी से संबंधित हैं। गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद कंपनी फिर से चर्चा में है। डब्ल्यूएचओ की तरफ से चेतावनी देने के बाद से कंपनी का रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही नोटिस दिया गया है। सात दिन में जवाब नहीं देने पर कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed