{"_id":"68c719fc2721487ea107aeaa","slug":"dropping-four-catches-proved-costly-spectators-left-the-stadium-even-before-the-match-ended-chandigarh-news-c-16-pkl1091-819119-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चार कैच छोड़ना पड़ा भारी, मैच खत्म होने से पहले ही दर्शक स्टेडिमय से निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चार कैच छोड़ना पड़ा भारी, मैच खत्म होने से पहले ही दर्शक स्टेडिमय से निकले
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑस्टेलिया ने भारत पर वनडे मैचों में रविवार को लगातार 8 वीं जीत दर्ज की। 281 रन का पीछा करने उतरी ऑस्टेलिया की टीम ने महज 44.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर विजयी रन पूरा कर लिया। इस तरह से वनडे मैचों में ऑस्टेलिया को सात हार के बाद हराने का भारतीय खिलाड़ियों का अपना अधूरा रह गया। हालांकि इस हार में भारतीय खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग बड़ी जिम्मेदार रही। मैच में भारत की तरफ से चार आसान कैच छोड़े गए। खराब फील्डिंग से दर्शक काफी निराश हुए और मैच खत्म होने से पहने से दर्शक स्टेडियम से बाहर जाने लगे। भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही ओवर में कैच छोड़ दिया।
इससे पहले भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। यह फैसला शुरू में सही साबित भी हुआ। भारत के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ पारी की शुरुआत की। इसके बाद तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने 114 रन की साझेदारी की। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले विकेट की बड़ी साझेदारी है। टीम ने शुरू के 50 रन में 8 चौके लगाए। इसमें मंधाना काफी तेज रही। उन्होंने अपने 50 रन 55 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से पूरे किए। वहीं प्रतीका ने अपने 50 रन 67 गेंद पर पूरे किए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए। दोनों ही खिलाड़ी 21 ओवर तक बिना किसी नुकसान के स्कोर 114 रन तक लेकर गए हालांकि इसके बाद मंधाना रन आउट हो गईं। स्मृति मंधाना ने 58 गेंदों पर ताबड़तोड़ 53 रन जोड़े, जिसमें 8 चौके शामिल रहे।
विज्ञापन
मंधाना के आउट होते ही रन गति धीमी पड़ी
उपकप्तान मंधाना के आउट होते ही रन गति काफी धीमी हो गई। नंबर तीन पर उतरी हरलीन और प्रतीका को एक-एक रन बनाने के लिए जूझना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान अपने स्पिन गेंदबाजों का प्रयोग किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने 53 गेंद में 28 रन की साझेदारी की। 30.2 ओवर में प्रतीका 64 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि इसके लिए उन्होंने 96 गेंद का सामना किया और उनका स्ट्राइक रेट 66.66 रहा। वह भारत की तरफ से सबसे धीमी रन गति से बल्लेबाजी करने वाली खिलाड़ी रहीं।
विज्ञापन
150वें मैच में कमाल नहीं कर पाईं कप्तान
अपना 150वां मैच खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर प्रतीका के आउट होने के बाद मैदान पर आईं। इस दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। हालांकि वह ज्यादा कमाल नहीं कर पाईं और 9 गेंद में 11 बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गईं। उन्होंने डीआरएस का इस्तेमाल किया लेकिन गेंद सीधी स्टंप में जाती नजर आई और अंपायर का फैसला बरकरार रहा। अपनी छोटी पारी में हरमन ने शानदार छक्का लगाया।