फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drone returned to Pakistan after dropping heroin consignment in Punjab

Amritsar News: पंजाब में हेरोइन की खेप गिराकर ड्रोन लौटा पाकिस्तान, बीएसएफ जवानों ने चलाया सर्च अभियान

Sat, 13 Jan 2024 12:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Jan 2024 12:57 AM IST
सार

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर में एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा और हेरोइन की खेप गिराकर लौट गया। बीएसएफ जवानों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 520 ग्राम हेरोइन मिली।  

विज्ञापन
Drone returned to Pakistan after dropping heroin consignment in Punjab
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव धनोए खुर्द में फेंसिंग के पास पाकिस्तानी ड्रोन शुक्रवार की सुबह पीले रंग का एक पैकेट गिरा कर लौट गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टुकड़ी ने तुरंत पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरु किया। सर्च अभियान के दौरान बल की टुकड़ी ने हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। इसके ऊपर हरे रंग की एक टार्च लगी थी।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक अटारी सीमा पर तैनात 144 बटालियन की सी कंपनी की एक टुकड़ी शुक्रवार सुबह करीब 8:50 बजे घरिंडा थानातंर्गत गांव धनोए खुर्द एरिया में गश्त कर रही थी। इस बीच उन्हें गांव के साथ सटी फेंसिंग इलाके में ड्रोन की सूचना मिली तो बीएसएफ जवानों ने फेंसिंग के पास खेतों में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि जवानों को सर्च अभियान के दौरान पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा एक पैकेट मिला। इसके साथ मेटल का एक रिंग अटैच था और पैकेट पर हरे रंग की एक छोटी टार्च भी लगी थी। बीएसएफ जवानों ने पैकेट को अपने कब्जे में ले लिया। जांच में उसके अंदर से 520 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed