फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drizzle in the morning, cloudy throughout the day, relief from heat

Chandigarh News: सुबह बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल, गर्मी से राहत

Mon, 15 Apr 2024 04:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in the morning, cloudy throughout the day, relief from heat
चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से शहर के मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। सुबह बूंदाबांदी हुई। दिन में भी कई बार रुक-रुक कर हल्ली फुहारे पड़ती रहीं। इसका असर तापमान पर भी पड़ा है। मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुखना लेक, रॉक गार्डन सहित अन्य टूरिस्ट स्पॉट पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो रविवार को 31.8 डिग्री तक पहुंच गया। करीब पांच डिग्री की गिरावट देखी गई। पारा पहले सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा था लेकिन रविवार को हुई बूंदाबांदी की वजह से सामान्य से दो डिग्री कम तक पहुंच गया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में करीब एक एमएम बारिश हुई है जबकि रविवार को सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:30 के बीच 0.4 एमएम बारिश हुई है। शहर में एक मार्च से 14 अप्रैल शाम 5:30 बजे तक कुल 31.5 बारिश हुई है। यह सामान्य से 17.8 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


आज भी छाए रह सकते हैं बादल
मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अब सोमवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी हो सकती है लेकिन उसके बाद दिन साफ हो जाएंगे और फिर से धीरे-धीरे गर्मी का असर दिखने शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed