{"_id":"58c057c04f1c1b187bdc5ad5","slug":"driving-license-now-more-expensive-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ दोगुना से अधिक महंगा, देने पड़ेंगे इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ दोगुना से अधिक महंगा, देने पड़ेंगे इतने रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
RLA Chandigarh
- फोटो : File Photo
आरएलए की ओर से अब ड्राइविंग लाइसेंस की फीस 750 रुपये कर दी गई है। पहले इसके लिए 330 रुपये लगते थे। आरएलए कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि इसी में 30 रुपये लर्निंग लाइसेंस की फीस, 50 रुपये टेस्ट की फीस , 200 रुपये नए लाइसेंस की फीस, 30 रुपये सर्विस चार्ज और 20 रुपये पोस्टल चार्जेज लगते थे।
अब नए रेट के मुताबिक 150 रुपए लर्निंग लाइसेंस फीस, 50 रुपये टाइपिंग टेस्ट की फीस, 200 रुपये नए ड्राइविंग लाइसेंस के और 300 रुपये ड्राइविंग टेस्ट के देने होंगे। पोस्टल चार्जेज और सर्विस चार्ज मिलाकर करीब 750 रुपये का खर्च आएगा, जो पहले से दोगुना से ज्यादा है।

Trending Videos
अब लगेंगे 750 रुपये, पहले फीस थी 330
driving licence
- फोटो : Demo Pic
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने नए रेट लागू कर दिए हैं, जिसके मुताबिक लर्निंग लाइसेंस पहले से पांच गुना महंगा हो गया है। पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए 30 रुपए फीस थी, जिसे बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है।
रेगुलर ड्राइविंग लाइसेंस के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन जिस ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहले कोई चार्ज नहीं देना पड़ता था, उसके लिए अब लोगों को 300 रुपये देने होंगे। अगर टाइपिंग टेस्ट या ड्राइविंग टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो दोबारा टेस्ट देने के लिए उतनी ही फीस दोबारा देनी पड़ेगी। इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट अब एक हजार में मिलेगा। पहले यह 500 रुपये में मिलती थी।