फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Driver was carrying liquor in auto, 19 boxes recovered

Chandigarh News: ऑटो में शराब ले जा रहा था चालक, 19 पेटी बरामद

Sun, 04 Jun 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Driver was carrying liquor in auto, 19 boxes recovered
मोहाली। फेज-3ए स्थित माइक्रो टावर के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऑटो से शराब की 19 पेटियां बरामद की हैं। आरोपी की पहचान मोहम्मद शमशाद वासी हुमायुंपुर जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। मटौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसआई लखविंदर कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार सुबह सात बजे माइक्रो टावर के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी चंडीगढ़ की तरफ से एक ऑटो आता दिखा जिसका ड्राइवर पुलिस को देखकर घबरा गया और अपना ऑटो छोड़कर भाग गया। शक होने पर ऑटो की तलाशी ली गई जिसमें से 17 पेटियां व्हिस्की और दो पेटियां देसी शराब की बरामद हुईं। ऑटो के सर्विस चार्ट की जांच कर कंपनी से उसके मालिक के बारे में जानकारी ली गई। मालिक का नाम मोहम्मद शमशाद बताया गया जो बिना किसी लाइसेंस और परमिट के चंडीगढ़ से मोहाली शराब लेकर जा रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed