फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   driver recruitment, chandigarh transport undertaking, chandigarh recruitment, chandigarh news

CTU में कंडक्टरों के 93 पदों पर होगी भर्ती, अप्लाई करें

Sun, 06 Mar 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
driver recruitment, chandigarh transport undertaking, chandigarh recruitment, chandigarh news
सीटीयू बस - फोटो : फाइल फोटो
यूटी प्रशासन ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) में ड्राइवर और कंडक्टर भर्ती की जा रही है। ड्राइवरों के 127 पदों के बाद शनिवार को सीटीयू ने कंडक्टर के 93 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। कंडक्टर पदों पर 33 फीसदी महिलाओं को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन


10 मार्च से कंडक्टर भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। योग्य अभ्यर्थी 31 मार्च तक सिर्फ सीटीयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कंडक्टर की भर्ती लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर होगी। इन पदों के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
विज्ञापन


उधर, सीटीयू की ओर से ड्राइवर के 127 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित हो चुकी है। मेरिट के आधार पर मार्च में ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया पूरी कर अप्रैल में ज्वाइनिंग करवा दी जाएगी। 220 नए कंडक्टर और ड्राइवर की अप्रैल तक ज्वाइनिंग करवा दी जाएगी। सीटीयू कोटे के 30 क्लर्क की भर्ती के लिए भी 27 मार्च को लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्टर के 30 पदों पर महिलाओं को मौका

driver recruitment, chandigarh transport undertaking, chandigarh recruitment, chandigarh news
लेडी कंडक्‍टर - फोटो : फाइल फोटो
सीटीयू ने 2013 में पहली बार 72 महिलाओं को कंडक्टर के पद पर भर्ती किया था। इस बार भी 93 पदों में से30 (33 फीसदी) पर महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए हैं। कंडक्टर पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 होनी चाहिए।

कैंडीडेट के पास 12वीं पास के साथ कंडक्टर लाइसेंस भी जरूरी है। रेडक्रॉस से 15 दिन का फर्स्ट एड प्रोग्राम और फिर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) से जारी लाइसेंस होना चाहिए। दो साल तक कंडक्टर को सिर्फ बेसिक वेतन (5900) मिलेगा।

आउटसोर्सिंग से भी भर्ती शुरू
सीटीयू कंडक्टर और ड्राइवर की कमी को पूरा करने के लिए आउटसोर्सिंग कर रही है। 230 चालक और 230 परिचालकों की भर्ती जारी है। आउटसोर्सिंग से 50 ड्राइवर और 25 कंडक्टर ने ज्वाइन कर लिया है।

भर्ती पूरी होने से लॉग रूट पर 100 के करीब नई बसें चलाई जा सकेंगी। सीटीयू बेड़े में मार्च तक करोना की 160 नई बसें आने की उम्मीद है। सीटीयू अधिकारी 9 मार्च को नई बसों की इंस्पेक्शन करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed