{"_id":"600c288824abfc7d66197359","slug":"driver-injured-in-loot-case-dies-during-treatment-angry-villagers-demand-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लूटपाट में घायल चालक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लूटपाट में घायल चालक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
Sat, 23 Jan 2021 07:15 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी
अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
किराये पर गाड़ी लेकर पालुवास निवासी युवक से पर्स, चेन, मोबाइल छिनने के मामले में घायल प्रदीप ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक का शव शनिवार शाम जब भिवानी पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने एमसी कॉलोनी मोड़ के पास भिवानी-दिल्ली नेशनल हाइवे मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान डीएसपी वीरेंद्र सिंह, एसएचओ सदर विद्यानंद, एसएचओ सिटी संदीप, सीआईए टू इंचार्ज श्रीभगवान, एसएचओ औद्योगिक थाना इंस्पेक्टर पवन कुमार अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने मृतक की पत्नी को डीसी रेट पर नौकरी दिए जाने की भी मांग की। करीब 15 मिनट बाद परिजन माने। डीएसपी विरेंद्र ने परिजनों को बताया कि कुछ लोगों की पहचान की गई है और हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाए।