फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Driver gets big relief from High Court in Case Of Comment on social media

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर टिप्पणी मामले में चालक को बड़ी राहत, बर्खास्तगी आदेश वापस

Sat, 09 Jan 2021 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Jan 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Driver gets big relief from High Court in Case Of Comment on social media
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर टिप्पणी करने के आरोप में बर्खास्त चालक को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हांसी तहसीलदार के चालक पन्ना लाल के बर्खास्तगी आदेश सरकार ने वापस ले लिए हैं। पन्ना लाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान शुक्रवार को वित्तायुक्त संजीव कौशल हाईकोर्ट में बेंच के सामने पेश हुए। 

विज्ञापन


कौशल ने कोर्ट को बताया कि चालक के बर्खास्तगी आदेश वापस ले लिए हैं। इस पर याची के वकील अनिल मेहता ने आशंका जताई कि सेवा में वापस लेने के बाद उनके खिलाफ राजनीतिक भावना से जांच कर कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए अगर कोई जांच होती है तो हिसार जिले से बाहर हो। इस पर हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल खेत्रपाल ने कहा कि अभी यह केवल आशंका है, अगर ऐसा कुछ होता है तो याची दोबारा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दे सकता है।
विज्ञापन


इससे पहले एसडीएम हांसी की तरफ से जवाब दायर कर कहा गया था कि पन्ना लाल की नियुक्ति एक वर्ष के लिए 23 मई 2018 को आउटसोर्सिंग के जरिए अनुबंध पर की गई थी। जिसकी अवधि बाद में बढ़ाते हुए 25 जुलाई 2020 तक कर दिया गया। ऐसे में वह अपनी बर्खास्तगी के आदेशों को कैसे चुनौती दे सकता है, क्योंकि जब उसके अनुबंध की अवधि ही समाप्त हो चुकी है। इस कार्यकाल में उसका काम संतोषजनक भी नहीं था। उसके बाद फेसबुक पर उपमुख्यमंत्री पर टिप्पणी करना सेवा में रहते बिलकुल सही नहीं है, यह प्रोफेशनल मिसकंडक्ट है। जिसकी जांच के बाद उसे बर्खास्त किए जाने के आदेश जारी कर दिए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्ना लाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 15 दिसंबर को जारी उस आदेश को रद्द करने की मांग की थी जिसके तहत उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। याचिका में पन्ना लाल ने बताया कि वह आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत चालक के पद पर कार्यरत था। जिस पोस्ट को आधार बनाकर उसे नौकरी से निकाला गया, वह दुष्यंत चौटाला के उपमुख्यमंत्री बनने से पहले की पोस्ट है। 


उसे कोई नोटिस दिए बगैर व बिना जांच के सीधे आदेश जारी कर बर्खास्त कर दिया गया। पन्ना लाल ने हाईकोर्ट से आग्रह किया था कि उसके बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा कर उसे बहाल किया जाए। हाईकोर्ट ने याचिका पर सरकार को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों न सरकार के इस आदेश पर रोक लगा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed