फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Driver-conductor of Haryana Roadways set an example of honesty

Chandigarh News: हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Sun, 17 Nov 2024 02:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Driver-conductor of Haryana Roadways set an example of honesty
चंडीगढ़। चंडीगढ़ डिपो के हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ आ रही बस में शाहाबाद से अंबाला कैंट के लिए बैठी एक महिला सवारी अपना पर्स बस की सीट पर ही भूल गईं। ड्राइवर-कंडक्टर की सतर्कता से पर्स उन्हें वापस लौटाया। पर्स में सोने की चेन-अंगूठी और करीब 5 हजार रुपये नकद था।
विज्ञापन

कंडक्टर रवि दत्त और ड्राइवर जोगेंद्र सिंह कुरुक्षेत्र से बस लेकर चंडीगढ़ की तरफ आ रहे थे। शाहाबाद से दो सवारियां बस में बैठीं, जिसमें एक महिला और एक पुरुष थे। दोनों अंबाला कैंट में उतर गए लेकिन पर्स सीट पर रह गया। महिला जब कैंट में उतर कर आगे जाने के लिए टिकट खरीदने लगी तो देखा कि पर्स नहीं है। याद आया कि पर्स बस में ही भूल गई हैं। उन्होंने बस स्टैंड पर जाकर बस के ड्राइवर का नंबर निकलवाया। फोन किया तो पता चला कि पर्स बस में ही है। इसके बाद रवि दत्त और जोगेंद्र सिंह ने दोनों सवारियों को चंडीगढ़ के आईएसबीटी-17 बुलाया और उन्हें पर्स सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed