फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drinking water system will be strengthened by 958 crores in Haryana

हरियाणा में 958 करोड़ से मजबूत होगी पेयजल व्यवस्था, ट्यूबवेल व नहरी पानी से बुझेगी प्यास

Sun, 23 Sep 2018 02:24 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
Drinking water system will be strengthened by 958 crores in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

सरकार की प्रस्तावित योजनाएं यदि सिरे चढ़ जाती हैं तो हरियाणा का कोई भी इलाका न तो पेयजल सुविधा से वंचित रहेगा, न ही लोग पेयजल को तरसेंगे। प्रदेश सरकार 958.85 करोड़ की मदद से सूबे में ढाणियों, गांवों और शहरों में पेयजल सुविधा तंत्र को और मजबूत बनाएगी। इसके तहत 722 करोड़ की परियोजनाएं को भी हरी झंडी मिल चुकी हैं, जबकि 236.85 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए नाबार्ड से वित्तीय सहायता मांगी गई है।

विज्ञापन


गांवों की ढाणियों तक भी पानी पहुंचाने के लिए सरकार एक रोडमैप बनाकर काम कर रही है। जिन ढाणियों की आबादी 100 से ज्यादा है, वहां सरकार की ओर से पेयजल सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। सरकार के सर्वे के अनुसार प्रदेश में 740 ढाणियां  ऐसी हैं, जहां आबादी 100 से ज्यादा है और वहां पेयजल सुविधा नहीं है। लेकिन अब इनमें से 608 ढाणियों तक पेयजल सुविधा पहुंचाई जा चुकी है और शेष 132 में 31 मार्च 2019 तक ये सुविधा मिल जाएगी।

विज्ञापन

जहां पानी की ज्यादा किल्लत, उन इलाकों में फोकस

Drinking water system will be strengthened by 958 crores in Haryana
सांकेतिक तस्वीर
9285.81 लाख से रेवाड़ी बुधपुर ओर चिमनावास में नया वाटर वर्क्स बनेगा, नहरी पानी का संवर्द्धन होगा, पानी को तरस रहे 24 गांवों को मिलेगा फायदा
776.68 लाख से महेंद्रगढ़ के 62 ढाणियों में पानी पहुंचेगा
1026.50 लाख से हिसार के खेड़ी लोचब, जलाब, नारा, किनर, राखीखास और शाहपुर में वाटर वर्क्स बनेंगे
246.39 लाख से हिसार के मदनहेड़ी में वॉटर वर्क्स का निर्माण
522.16 लाख से हिसार के ही उगालां, भखलाना, धर्मखेड़ी में वॉटर वर्क्स का निर्माण
699.88 लाख से हिसार के नैना, खरड़ अलीपुर, कुलाना, मयार में वॉटर वर्क्स का निर्माण
18500 लाख से जिला पलवल के पृथला और पलवल ब्लॉक में पेयजल सप्लाई का संवर्धन, 84 गांवों को मिलेगा फायदा
4439 लाख से रेवाड़ी के 14 गांवों व 1 ढाणी में जल सुविधा का संवर्धन
21090 लाख से मेवात के फिरोजपुर झिरका, नगीना ब्लॉम में जल सुविधा का संवर्धन
12443 लाख से महेंद्रगढ़ जिलों के 25 गांवों व 9 ढाणियों में जल संवर्धन
2847 लाख से जींद में 11 रूरल वॉटर सप्लाई योजनाओं के तहत जल सुविधा का संवर्धन

इन योजनाएं के लिए नाबार्ड से मांगी वित्तीय मदद
11470 लाख से महेंद्रगढ़ जिले के अटेली मंडी हलके में कनाल बेस वॉटर सप्लाई योजना प्रस्तावित
5612.40 लाख से रेवाड़ी के 23 गांवों और 4 ढाणियों में कनाल वॉटर सप्लाई योजना प्रस्तावित
6602.60 लाख से रेवाड़ी जिले के 25 गांवों व 3 ढाणियों में वॉटर सप्लाई योजना प्रस्तावित

पेयजल संबंधी सभी परियोजनाएं सिरे चढ़ेगी। हरियाणा सरकार का फोकस उन इलाकों पर रहेगा, जहां आज तक पेयजल सुविधा नहीं पहुंची। मनोहर सरकार इन परियोजनाओं को लेकर गंभीर है। -डा. बनवारी लाल, राज्यमंत्री, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed