फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dream of bringing gold medal in hockey for India: Rain

भारत के लिए हॉकी में स्वर्ण पदक लाना सपना: वर्षा

Tue, 07 Jan 2020 09:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Dream of bringing gold medal in hockey for India: Rain
चंडीगढ़। खेेलो इंडिया-17 में और नेशनल गेम्स अंडर-17 के लिए चंडीगढ़ की हॉकी टीम में 16 वर्षीय हॉकी गोलकीपर वर्षा का चयन हो गया है। अब वर्षा ने अपनी मेहनत और लगन से अपना मुकाम हासिल करने की ठानी है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की खिलाड़ी वर्षा ने बताया कि वह रोजाना हॉकी स्टेडियम सेक्टर-42 में हॉकी की गर्ल्स के साथ अभ्यास करती हैं। चाहे बारिश हो या गर्मी का मौसम, उनका अभ्यास नहीं रुकता है। उन्होंने कहा कि उनके अभ्यास में उनके कोच अर्पिंदर का योगदान है। वर्षा ने बताया कि भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना उनका एक सपना है, जिसे हासिल करने के लिए वह जी जान से मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 2018-19 में भी वह नेशनल गेम्स में हिस्सा ले चुकी हैं। उनकी टीम कांस्य पदक जीतकर तीसरी पोजीशन ला चुकी है। उनका प्रयास है कि इस वर्ष चंडीगढ़ को प्रथम स्थान पर लेकर आएं।
विज्ञापन

वर्षा ने बताया कि उनका बड़ा भाई आकाश भी हॉकी खिलाड़ी है और कई नेशनल, स्टेट और स्कूल गेम्स में खेल चुका है। उसी से प्रभावित होकर वे हॉकी में दिलचस्पी लेने लगीं। वर्षा की दिनचर्या पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह सुबह स्कूल चली जाती हैं और दो बजे छुट्टी होने के बाद हॉकी ग्राउंड सेक्टर-18 में आ जाती हैं और यहीं एक घंटा होमवर्क करती हैं। इसके बाद साढ़े 3 बजे अभ्यास शुरू करती हैं और साढ़े 6 बजे छुट्टी करके घर जाती हैं। इस प्रकार वह पढ़ाई और खेल दोनों को ही महत्वता देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed