{"_id":"58ba8bd34f1c1b7f5983265a","slug":"draupadi-of-kalyug-amritsar-lady-shivani-took-unique-oath-for-justice-to-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलयुग की द्रोपदीः पति को इंसाफ दिलाने के लिए इस महिला ने खाई अनोखी सौगंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुग की द्रोपदीः पति को इंसाफ दिलाने के लिए इस महिला ने खाई अनोखी सौगंध
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
पति को इंसाफ दिलाने के लिए ली अनोखी कसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलयुग की इस द्रोपदी से मिलिए, इन्होंने अपने पति को इंसाफ दिलाने के लिए बड़ी ही अनोखी सौंगध खाई है। मामला काफी चौंकाने वाला है।
प्राचीन भारत के महाकाव्य महाभारत के अनुसार पांडव जुएं में द्रोपदी का दांव हार गए तो कौरवों ने बीच सभा में द्रोपदी का चीरहरण किया। उसी वक्त द्रोपदी ने सौगंध ली कि चीरहरण करने वाले दुशासन को जब तक दंड नहीं मिलता वो श्रृंगार नहीं करेंगी।
ठीक ऐसे ही अमृतसर की शिवानी महाजन ने भी सौगंध ली है कि जब तक उनके पति को इंसाफ नहीं मिलता वो अपने बाल नहीं बांधेगी। शिवानी महाजन ने पति को इंसाफ दिलाने के लिए डीजीपी से गुहार लगाई है।
मामला कुछ यूं है। शिवानी महाजन (41) के पति राकेश कुमार (45) (निवासी, 43-सी, श्री गुरु अमरदास एवेन्यू अजनाला रोड) के खिलाफ रघुबीर सिंह (निवासी, 111 शिवाला रोड, अमृतसर) ने 21 जनवरी 2017 को पुलिस में शिकायत की है कि अजनाला रोड पर 130 गज जमीन का सौदा छह लाख में किया था। जमीन के दस्तावेज बैंक में गिरवी है।
विज्ञापन
जमीन की कीमत करीब 17 लाख है। इसके साथ रघुबीर सिंह ने अपने बयान में कहा है कि 16 सितंबर 2016 को राकेश कुमार ने अपने बेटे युवराज (23) के सामने दो प्रतिशत ब्याज पर छह लाख रुपये कर्ज लिए हैं। यह दोनों मामले एसीपी नार्थ बालकृष्ण सिंगला के पास हैं।

नारको टेस्ट करवा ले पुलिस, हर जांच के लिए तैयार हूं
पति को इंसाफ दिलाने के लिए ली अनोखी कसम
वीरवार को इस मामले में राकेश कुमार व उनके बेटे युवराज ने अपना बयान रिकार्ड करवाया है। युवराज ने अपने बयान में कहा है कि मैं चंडीगढ़ में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा हूं। 16 सितंबर 2016 को मैं चंडीगढ़ में था। मोबाइल टावर से फोन की लोकेशन जांच करवा ले।
मैनेजमेंट के रिकार्ड देख ले। सीसीटीवी फुटेज देख ले। जबकि राकेश कुमार का कहना है कि मैं शिकायत कर्ता को नही जानता। मेरी कोई जमीन अजनाला रोड पर नही है, और न मैने किसी से कोई कर्ज लिया है। पुलिस नारको टेस्ट करवा ले। हर जांच के लिए तैयार हूं।
इंसाफ के लिए सीएम आफिस तक पैदल यात्रा करूंगी
शिवानी ने कहा कि वह पति को इंसाफ दिलाने के लिए पैदल यात्रा करके सीएम आफिस (चंडीगढ़) जाएंगी। इंसाफ के लिए अहिंसा का रास्ता चुना हैं। मुझे यकीन है कि मेरे परिवार को इंसाफ मिलेगा।
नारको टेस्ट करवाए पुलिस, खर्चा मैं दूंगा
पुलिस इस मामले में जानबूझ कर परेशान कर रही है। मैं कहता हूं कि जब जमाना हाइटेक है तो क्यों नहीं पुलिस नारको टेस्ट करवाती, खर्चा मैं दूंगा। जांच खुद एसीपी नार्थ (बाल किशन सिंगला ) कर रहे हैं। वीरवार को बयान देने के बाद उनसे मिलकर सारी बता कही है।
- राकेश महाजन
अन्याय नहीं होने देंगे
इस मामले को मैं देखकर बता सकता हूं। ऐसे मुझे इस केस के बारे में पता नही है। कानून सभी के लिए एक समान है। किसी के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा।
- बालकिशन सिंगला (एसीपी, नार्थ)