फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drainage block of chandigarh International Airport, maybe a big accident

चंडीगढ़ः इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ड्रेनेज ब्लॉक, हो सकता है बड़ा हादसा

Tue, 31 Jul 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jul 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Drainage block of chandigarh International Airport, maybe a big accident
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : file photo
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पानी निकासी को बनाए गए ड्रेनेज के ब्लॉक होने से यहां से उड़ने वाली फ्लाइट्स पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। यह जानकारी चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से हाईकोर्ट को दी गई है। हाईकोर्ट ने जानकारी रिकार्ड पर लेते हुए सुनवाई सोमवार तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन


कोर्ट को जानकारी दी गई है कि एयरपोर्ट से पानी के निकासी के लिए की गई व्यवस्था (ड्रेनेज) देखरेख के अभाव में बाधित हो गई है। केंद्र सरकार लगातार इस बारे में पंजाब सरकार को चेताती आई है लेकिन अब तक इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। केंद्र सरकार ने कहा कि यह कभी भी किसी बड़ हादसे का कारण बन सकती है। वहीं, कोर्ट को यह जानकारी भी दी गई है कि एयरपोर्ट के आस-पास लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है। अवैध कब्जों के चलते बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर लाइट्स की व्यवस्था के लिए टाटा कंपनी से चल रही बात
कोर्ट को यह भी बताया गया है कि सबसे पहला लक्ष्य एयरपोर्ट की लाइटों की व्यवस्था का है। लाइटों की व्यवस्था के लिए टाटा कंपनी से बात की जा रही है। यह कार्य फरवरी 2019 में पूरा होना है लेकिन कंपनी से बात कर इसे पहले पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे फ्लाइट्स रात 10 बजे तक उड़ान भर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की एयरपोर्ट एक्सेस संबंधी रिपोर्ट अब तक नहीं आई 
हरियाणा सरकार ने एयरपोर्ट से सीधे जुड़ने के लिए एक्सेस मांगा था। इसको लेकर डीएमआरसी ने सर्वे भी किया था। हालांकि अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। कोर्ट को बताया गया कि यह रिपोर्ट आने के बाद ही इस दिशा में काम किया जा सकेगा। यह एक्सेस अंडर ग्राउंड होगा, इसके लिए डीएमआरसी को काम सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed