फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Subramanian Swamy allegation PM Narendra Modi

Punjab: डाॅ. सुब्रह्मण्यम स्वामी का दावा-चीन ने लद्दाख में जमीन हड़पी, पीएम मोदी ने देश से छिपाया

Mon, 23 Sep 2024 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 10:00 AM IST
सार

पूर्व सांसद और बीजेपी नेता डाॅ. सुब्रह्मण्यम स्वामी पठानकोट में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दाैरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और पाकिस्तान पर खुलकर बात की।   

विज्ञापन
Dr. Subramanian Swamy allegation PM Narendra Modi
डाॅ. सुब्रह्मण्यम स्वामी - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व सांसद और बीजेपी नेता डाॅ. सुब्रह्मण्यम स्वामी का कहना है कि चीन ने लद्दाख की 4,065 वर्ग किमी जमीन हड़प ली है। पीएम नरेंद्र मोदी देश की जनता को गुमराह करते हुए इस बात को छिपा रहे हैं।

विज्ञापन


स्वामी पंजाब के पठानकोट में हुए एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। स्वामी ने कहा कि अब वो अपने सांविधानिक अधिकार का सहारा लेंगे, क्योंकि चीनी सैनिकों ने लद्दाख में हजारों किलोमीटर जमीन हड़प ली है और इस तनाव के मुद्दे पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि 16 अप्रैल 2020 में चीनियों ने लद्दाख में हजारों वर्ग किलो मीटर जमीन हड़प ली। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान में कहा था कि चीनी सैनिक भारत की सीमा में नहीं आए, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही है। क्या मोदी यही रट लगाएंगे कि कोई आया नहीं...। 

स्वामी ने कहा कि जब पीएम मोदी से इस संबंध में दस्तावेज भी मांगे, तो उन्होंने जवाब दिया तुम हमसे दस्तावेज नहीं ले सकते। आरटीआई के जरिए भी जवाब मांगा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, ताकि यह सच्चाई सामने लाई जा सके कि पीएम मोदी ने कैसे चीन के सामने सरेंडर कर दिया।

पाकिस्तान के चार टुकड़े होने चाहिए

स्वामी ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान के चार टुकड़े होने चाहिए। कश्मीर में जो हिस्सा पाकिस्तान अपने कब्जे में लेकर बैठा है, उसको हम आजाद करवाएंगे, ताकि पूरे कश्मीर को भारत में मिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई चीन से है और इसमें यूनाइटेड स्टेट की भी मदद लेंगे।

राहुल गांधी पर भड़के

स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। वे भारत के नागरिक नहीं है। वे विदेश में जाकर भारत के खिलाफ टिप्पणियां करते हैं। वहीं, तिरुपति बालाजी के प्रसाद में चर्बी मिलने के मामले पर स्वामी ने कहा कि वहां के सीएम राजनीति के तहत गलत रिपोर्ट बता रहे हैं, क्योंकि दस साल से मंदिर में लैब है, वहां से टेस्टिंग नहीं करवा कर अन्य लैब से टेस्ट करवाकर रिपोर्ट बताई गई है। हालांकि, मंदिर में जो रुटीन टैंकर जाते हैं, उनको टेस्ट के बाद ही अंदर जाने दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed