{"_id":"61e42496478c2410962776e9","slug":"dr-manohar-singh-bassi-said-i-will-contest-election-as-an-independent-candidate-from-bassi-pathana-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2022: पंजाब सीएम चन्नी के भाई को कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट, अब बस्सी पठाना से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election 2022: पंजाब सीएम चन्नी के भाई को कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट, अब बस्सी पठाना से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
Sun, 16 Jan 2022 07:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Jan 2022 07:34 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह बस्सी पठाना सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इसका एलान उन्होंने खुद किया। उन्होंने कहा कि मैं बस्सी पठाना सीट का दावेदार था लेकिन पार्टी (कांग्रेस) ने टिकट देने से इनकार कर दिया है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ूंगा।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी व उनके भाई मनोहर सिंह बस्सी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब से आरक्षित क्षेत्र बस्सी पठाना से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कड़ाके की ठंड में चुनाव लड़ने की घोषणा कर डॉ. मनोहर ने हलका बस्सी पठाना की सियासत गरमा दी है। साथ ही कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते कल ही कांग्रेस हाईकमान ने मौजूदा विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिया है। वहीं रविवार को सीएम के भाई मनोहर सिंह ने इसी क्षेत्र से कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने का एलान किया और ढोल धमाकों के साथ उन्होंने चुनावी मुहिम का आगाज भी किया।
विज्ञापन
डॉ. मनोहर सिंह ने एलान किया है कि कांग्रेस से टिकेट न मिलने पर भी वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि लोगों का समर्थन उनके साथ है। इसलिए बस्सी पठाना से चुनाव लड़कर अपने विरोधियों को हराएंगे। उन्होंने विधायक जीपी पर सियासी वार करते कहा कि हलके के लोग उनसे ऊब चुके हैं और 2022 में उन्हें कोई मुंह नहीं लगाएगा।
विज्ञापन
डॉ. मनोहर ने कहा कि उनके परिवार में पहले भी मुख्यमंत्री चन्नी ने आजाद तौर पर चुनाव जीता था और इस बार भी वह भी आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतेंगे। आरक्षित क्षेत्र बस्सी पठाना की बात करें तो यहां दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा रहे विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी 2017 में 47309 वोटों से जीते थे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संतोख सिंह सलाणा को 37273 वोट मिले थे। जबकि शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु को 24852 वोट ही मिले थे।
Punjab | I was a contender for the Bassi Pathana seat, but the party(Congress) has denied the ticket. I will contest the election as an independent candidate, I did the same in 2007 and won the election: Dr Manohar Singh Bassi, brother of Punjab CM Charanjit Singh Channi pic.twitter.com/XuzQIXQolI
— ANI (@ANI) January 16, 2022