{"_id":"6617c1e2635c4fef5304b8ca","slug":"dr-makhan-singh-will-be-bsp-candidate-from-sangrur-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बसपा ने डॉ. मक्खन सिंह को संगरूर से मैदान में उतारा, रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर पर खेला दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बसपा ने डॉ. मक्खन सिंह को संगरूर से मैदान में उतारा, रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर पर खेला दांव
Thu, 11 Apr 2024 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2024 04:44 PM IST
सार
डॉ. मक्खन सिंह बीएएमएसएएफ के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में बीएसपी पंजाब के महासचिव हैं। डॉ. मक्खन सिंह स्वास्थ्य विभाग से उप निदेशक के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
डॉ. मखन सिंह
- फोटो : फाइल
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी पंजाब ने संगरूर लोकसभा सीट से डॉ. मक्खन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बेनिवाल ने यह जानकारी दी।
बेनिवाल ने कहा कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। सभी दावेदारों के नाम हाईकमान को भेजे हुए हैं और अंतिम निर्णय पार्टी प्रधान कुमारी मायवती द्वारा लिया जाना है। बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि डॉ. मक्खन सिंह बीएएमएसएएफ के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में बीएसपी पंजाब के महासचिव हैं।
डॉ. मक्खन सिंह स्वास्थ्य विभाग से उप निदेशक के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीएसपी का दलित चेहरा पंजाब में दलितों को उपमुख्यमंत्री नियुक्त नहीं करने का बदला लेगा। संगरूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मजदूर वर्ग, गरीब, दलित और मुलाजिमों की एक बड़ी आबादी है, जो पूंजीवाद और जातिवाद के तहत उत्पीड़न और अत्याचारों के शिकार हैं। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) डॉ. मक्खन सिंह के उम्मीदवार के रूप में संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चमकौर सिंह वीर ने कहा कि दलित चेहरा डॉ. मक्खन सिंह को मैदान में उतारना बीएसपी आलाकमान का दूरदर्शी निर्णय है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। इस मौके पर उनके साथ विधायक डॉ. हरजोत कमल, विधायक सुखजीत सिंह काका लोहगढ़, विधायक दर्शन सिंह, पूर्व मंत्री मालती थापर, पूर्व विधायक विजय साथी, मोगा नगर निगम की मेयर नितिका भल्ला, चेयरमैन इंद्रजीत सिंह तलवंडी, चेयरमैन विनोद बंसल और अन्य नेता मौजूद थे।