फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr Harsh Vardhan announced PGI will be Set up in Punjab's Firozpur

बठिंडा एम्स में नौ ओपीडी का उद्घाटन, डॉ. हर्षवर्धन का एलान- फिरोजपुर में बनेगा पीजीआई

Mon, 23 Dec 2019 06:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Dec 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Dr Harsh Vardhan announced PGI will be Set up in Punjab's Firozpur
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया एम्स का उद्घाटन।

डबवाली रोड पर बन रहे एम्स में सोमवार को केंद्रीय सेहत मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ओपीडी का उद्घाटन किया। एम्स में पहले 12 ओपीडी शुरू होनी थी, लेकिन सोमवार को नौ ओपीडी की शुरुआत की गई। शुरुआत में इस अस्पताल में 12 डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

विज्ञापन


ओपीडी का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एलान किया कि फिरोजपुर में पीजीआई बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार से जमीन भी ले ली गई है। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए जन सेहत आंदोलन की जरूरत है।
विज्ञापन


केंद्रीय सेहत मंत्री ने कहा कि फिरोजपुर में बनाए जाने वाले पीजीआई पर साढे़ चार सौ करोड़ खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के तहत भारत के पास पोलियो की तरह हर बड़ी बीमारी से लड़ने की योग्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाजपेयी सरकार के दौरान ही देश के छह हिस्सों में एम्स बनाने का प्लान बना था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब में ड्रग पर काफी चर्चा होती है लेकिन पूरे देश में से ड्रग को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार बडे़ स्तर पर प्रयास कर रही है। 

बठिंडा एम्स के बारे में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि बहुत तेजी से इसका निर्माण किया जा रहा है जो अप्रैल 2020 तक पूरा बनकर तैयार हो जाएगा। केंद्रीय सेहत मंत्री ने बताया कि तेजी के साथ काम करवाने का पूरा श्रेय सांसद हरसिमरत कौर बादल को जाता है, जो हर बैठक में एम्स के बारे में उनसे बातचीत करती थी और काम को तेजी के साथ पूरा करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी करवाती हैं।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंच पर बैठे राज्य सरकार के मेडिकल शिक्षा मंत्री ओपी सोनी को कहा कि वे पार्टियों की दरार को लांघकर उनके पास आए। वे अपने भाई सोनी के साथ मिलकर पंजाब में और फूड पार्क खोलेंगे, जहां पर बेरोजगार युवाओं को बडे़ स्तर पर रोजगार मिलेगा। 

उद्घाटन समारोह में पहुंचे पंजाब के मेडिकल शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि एम्स बनाने के लिए राज्य सरकार ने एग्रीमेंट के अनुसार हर संभव सहायता की है। उन्होंने बताया कि एम्स में एमबीबीए की सौ सीटें हैं, जो अगले वर्ष तक भर दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गुणगान करते हुए सोनी ने कहा कि बडे़ बादल साहिब की सोच विकास पक्षीय थी और बादल सरकार के समय राज्य का बहुत विकास हुआ।

जेटली को किया याद
इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन और हरसिमरत कौर बादल ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि वित्त विभाग से उनके समय में कोई अड़चन नहीं आई थी। जेटली बठिंडा में एम्स को देखना चाहते थे लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। 

ठंड के कारण लोगों की संख्या रही कम 
सोमवार को भीषण ठंड के चलते पारा 4.5 डिग्री पहुंच गया था, जिस कारण उद्घाटन समागम में बहुत कम लोग पहुंचे। जब केंद्रीय सेहत मंत्री स्टेज से भाषण शुरू करने लगे तो लोग उठकर जाने लगे। इसका दर्द केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के भाषण में झलका। उन्होंने कहा कि जब एम्स का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस समागम में सांसद सुखबीर सिंह बादल, राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व शिअद विधायक जनमेजा सिंह सेखों और पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed