फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Arvind Rajvanshi appointed as Director of Raebareli AIIMS

रायबरेली एम्स को मिला नया डायरेक्टर, चंडीगढ़ पीजीआई के डॉ. अरविंद राजवंशी संभालेंगे जिम्मेदारी

Thu, 05 Mar 2020 08:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Mar 2020 08:15 PM IST
सार

  • डीन रिसर्च के साथ ही साइटोलाजी व गाइनोकोलॉजी पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के हैं एचओडी।
  • डॉ. राजवंशी 1981 से जुड़े हैं पीजीआई से।

विज्ञापन
Dr. Arvind Rajvanshi appointed as Director of Raebareli AIIMS
डॉ. अरविंद राजवंशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीजीआई चंडीगढ़ के डीन रिसर्च डॉ. अरविंद राजवंशी को रायबरेली एम्स का डायरेक्टर बनाया गया है। उनके नाम पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। डॉ. अरविंद राजवंशी साल 1981 से पीजीआई से जुड़े हैं और वे मार्च में रिटायर हो रहे हैं। इस समय वे डीन रिसर्च हैं और साइटोलॉजी व गाइनोकोलॉजी पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके करीब तीन हजार साइटेशन हैं।

विज्ञापन


देश में नवनिर्मित छह एम्स के डायरेक्टर की दौड़ में पीजीआई से डॉ. राजवंशी के अलावा दो नाम और भेजे गए थे। उनमें एंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष व एचओडी डॉ. अनिल भंसाली और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. एके गुप्ता शामिल थे। हालांकि स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के पूर्व एचओडी डॉ. राजेश कुमार का नाम भी इस सूची में था लेकिन वे पीजीआई से रिटायर्ड हो चुके हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स बठिंडा (पंजाब), एम्स रायबरेली (यूपी), एम्स गोरखपुर (यूपी), एम्स बीबीनगर (तेलंगाना), एम्स देवघर (झारखंड), कल्यानी (पश्चिम बंगाल) के डायरेक्टर पद के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए पूरे देश से 130 आवेदन आए थे। इनमें 36 फाइनल किए गए थे। इन सभी 36 ने इंटरव्यू दिए और इनमें पीजीआई के तीन प्रोफेसर भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ये बने डायरेक्टर

  • एम्स बठिंडा - रांची आरआईएमएस के डायरेक्टर डॉ. दिनेश कुमार 
  • एम्स बीबीनगर - एम्स भुवनेश्वर के कम्युनिटी मेडिसिन के एचओडी डॉ. विकास भाटिया। 
  • एम्स कल्यानी- एम्स पटना के साइकोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. रामजी सिंह। 
  • एम्स देवघर- एम्स ऋषिकेश के प्रो. सौरभ वार्ष्णेय। 
  • एम्स रायबरेली- पीजीआई चंडीगढ़ के डीन रिसर्च डॉ. अरविंद राजवंशी। 
  • एम्स गोरखपुर- एम्स ऋषिकेश की प्रो. सुरेखा किशोर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed