फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dozens of workers will get more grade pay

दर्जनों कर्मचारियों को और मिलेगा लाभ ग्रेड पे का लाभ

Tue, 11 Feb 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dozens of workers will get more grade pay
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय 10 साल से लगातार काम करने वाले कर्मचारियों को ग्रेड पे का लाभ देने जा रहा है। इसकी संख्या काफी है। माना जा रहा है कि होली तक कर्मचारियों को यह लाभ मिल जाएगा। ये कर्मचारी डेली बेसिस पर काम कर रहे हैं। अब तक मिलने वाली पगार इनकी कम थी। ग्रेड पे लगने से सभी सुविधाएं स्थाई कर्मियों की तरह मिलेंगी।
विज्ञापन

पीयू में 300 से अधिक कर्मचारी ऐसे हैं, जो लंबे समय से काम कर रहे हैं। 10 साल से अधिक समय से काम करने वाले कर्मियों को पीयू ग्रेड पे देने की योजना बना रहा है। सूत्रों का कहना है कि यदि कोई कर्मचारी एक साल से कम अवधि में काम नहीं कर पाया, लेकिन उनका पूरा कार्यकाल 10 साल से अधिक का बन रहा है तो उन्हें भी ग्रेड पे की श्रेणी में लाया जाएगा। जानकारों का कहना है कि डेली बेसिस कर्मियों का खर्च इस पगार से नहीं निकल पा रहा था। कई कर्मचारी तो ग्रेड पे के इंतजार में सेवानिवृत्त हो गए। इसी को ध्यान में रखते हुए पीयू अब इन्हें लाभ देने की तैयारी कर रहा है। होली तक पीयू का यह प्लान धरातल पर आ सकता है। कई कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली तो उनमें भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed