{"_id":"6581f62820e4256aba08cdb9","slug":"double-attack-of-weather-winter-shivered-due-to-snowfall-in-the-mountains-chandigarh-news-c-16-pkl1043-310005-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का डबल अटैक : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से सर्दी ने कंपकपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का डबल अटैक : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से सर्दी ने कंपकपाया
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मौसम का डबल अटैक शुरू हो गया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से शहर में ठिठुरन वाली सर्दी की शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो जाएगा, जिसकी वजह से शहर में बादल छाएंगे। उधर, प्रदूषण का स्तर पर बढ़ गया है और एक्यूआई खराब की श्रेणी में पहुंच गया है।
शहर में सुबह और शाम को चलने वाली सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी शहर में अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं रहा। सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठिठुरन का भी एहसास होने लगा है। मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। इस सीजन में बीते शनिवार की रात सबसे सर्द रही थी क्योंकि न्यूनतम पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। इसके बाद रविवार की रात सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात रही। मौसम में बदलाव की वजह से बुधवार और वीरवार को सुबह और शाम के समय धुंध रहेगी। दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी।
छह डिग्री से भी नीचे जा सकता है पारा
मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। कंपकंपी ठंड लोगों को परेशान करने लगी है। ठंड के ठिठुरन से बचने के लिए सुबह के वक्त लोग अपने-अपने घरों में ही दुबक कर रह रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री से भी नीचे जा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। बुधवार से अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम को धुंध रहेगी। 22 दिसंबर से शहर में बादल छा सकते हैं, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रदूषण भी बढ़ा..एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब की श्रेणी में
ठंड के साथ शहर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब की श्रेणी में बना हुआ है। दो दिन पहले हवा बेहद खराब की श्रेणी में दर्ज की गई थी। मंगलवार को सेक्टर-22 और सेक्टर-25 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु की गुणवत्ता खराब रही। एक्यूआई 250 से ज्यादा दर्ज किया गया। सेक्टर-22 में एक्यूआई 253 तो सेक्टर-53 में 263 रहा। बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। 500 से ऊपर कुछ भी ‘गंभीर प्लस’ में माना जाता है।
अगले पांच दिनों का तापमान
दिन- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
बुधवार - 21 - 6
वीरवार - 21 - 7
शुक्रवार - 22 - 8
शनिवार - 22 - 7
रविवार - 23 - 7