फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doors of Kalka Shatabdi will open on platform itself Like Metro

Chandigarh: मेट्रो की तरह प्लेटफार्म पर ही खुलेंगे कालका शताब्दी के दरवाजे, रेलवे ने इस वजह से उठाया कदम

Wed, 28 Sep 2022 10:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Sep 2022 10:18 AM IST
सार

अक्सर कई लोग चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं। इससे हादसे होते हैं। लोगों को जान भी गंवानी पड़ती है। इस तरह के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है।  

विज्ञापन
Doors of Kalka Shatabdi will open on platform itself Like Metro
ट्रेन

विस्तार

गति पकड़ने पर अब नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस (12005/06) के दरवाजे नहीं खुलेंगे। मेट्रो की तर्ज पर शताब्दी एक्सप्रेस के एलएचबी डिब्बों में ऑटोमैटिक डोर सिस्टम का रेट्रो फिटमेंट लगाया गया है। इस नई सुविधा के तहत प्लेटफार्म की तरफ का मुख्य दरवाजा ट्रेन रुकने के बाद ही खुलेगा। ट्रेन के स्टेशन से निकलते ही दरवाजा स्वत: बंद हो जाएगा। यह एक नई प्रणाली है, जो हादसों को रोकने में काफी हद तक सहायक साबित होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है
विज्ञापन


अंबाला कैंट रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन ने बताया कि नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस के रैक को अपग्रेड करने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। जिस तरह से मेट्रो के चलने पर उसके दरवाजे नहीं खुलते हैं, उसी तरह कालका शताब्दी के रफ्तार पकड़ने पर दरवाजे बंद रहेंगे। इस संबंध में अंबाला छावनी, चंडीगढ़ और अंबाला मंडल के कालका स्टेशनों पर नियमित घोषणा की जाएगी। ट्रेन चलाने वाले कर्मचारियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की सहायता भी मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आपात स्थिति में यह कदम उठाना होगा
ट्रेन को रोकने के लिए अंदर यात्री अलार्म चेन खींच सकते हैं। जब ट्रेन की गति पांच किमी प्रति घंटे होगी तो मुख्य दरवाजे के अंदर और बाहर दिए गए आपातकालीन पुश बटन अलग हो जाएंगे। ट्रेन चलने के दौरान दरवाजे नहीं खोले जा सकेंगे। आपात स्थिति में मुख्य द्वार खोलने के लिए पहले ट्रेन की अलार्म चेन खींचनी होगी। इसके बाद आपातकालीन पुश बटन दबाया जा सकता है, जिससे दरवाजा खुल जाएगा। 

हादसे रोकने के लिए उठाया कदम
अक्सर कई लोग चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं। इससे हादसे होते हैं। लोगों को जान भी गंवानी पड़ती है। इस तरह के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है।  

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: सात साल बाद 7471 पदों पर निकली TGT की भर्ती, HTET पास करने वालों को मिलेगा मौका
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed