{"_id":"66e016d846d3d1a5b9fabc6110da303c","slug":"door-to-door-e-filing-service-will-be-provide-to-income-tax-payers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर दाताओं को जल्द मिलेगी ये नई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर दाताओं को जल्द मिलेगी ये नई सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 01 Aug 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आयकर दाताओं को ई-फाइलिंग के लिए सीए और वकील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एनडीएलएम (नेशनल डिजिटल लिटरेसी मिशन) के तहत जल्द ही डोर टू डोर यह सुविधा दी जाएगी। शहर और गांवों में चल रहे हरियाणा ई-सेवा केंद्रों (सीएससी) पर ई-टैक्स सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत अभी 57 वीएलई कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिले में करीब एक लाख से ज्यादा लोग आयकर भरते हैं। दरअसल, आयकर दाताओं को ई-फाइलिंग के लिए सीए और वकील के पास मोटी फीस देकर यह काम कराना पड़ता था।
विज्ञापन
पर, अब सरकार की ओर से शहर और गांवों पर जो सीएससी चलाए जा रहे हैं, वहां पर लोगों को ई-फाइलिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उन्हें बहुत ही कम शुल्क देना पड़ेगा। फिलहाल, यह सुविधा शुरू होने में थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि वीएलई को प्रशिक्षण दिया जाना बाकी है।
विज्ञापन
मुख्यालय की ओर से निर्देश मिले हैं कि सभी सीएससी केंद्रों पर ई-फाइलिंग की सुविधा शुरू की जाए। इसके लिए ही विभाग काम कर रहा है। शहर और गांवों के लोगों को जल्द ही यह सुविधा मिलेगी।
- मनीष गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी रोहतक